दस वर्षीय बांड से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 80 करोड़ डॉलर

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 21 2017 2:34PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दस वर्षीय बांड की बिक्री से 80 करोड़ डॉलर (5200 करोड़ रुपये) जुटाये हैं। मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार किए जाने के बाद यह पहली पेशकश है।
नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दस वर्षीय बांड की बिक्री से 80 करोड़ डॉलर (5200 करोड़ रुपये) जुटाये हैं। मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार किए जाने के बाद यह पहली पेशकश है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बांड पर 3.66% दर से ब्याज दिया जाएगा।
दस वर्षीय बांड पर किसी भारतीय कारपोरेट कंपनी द्वारा दी जाने वाली यह सबसे नीची ब्याज दर है। रिलायंस इस राशि का उपयोग अपने मौजूदा कर्ज के पुर्नवित्त के लिए करेगी। रिलायंस को स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने ‘बीबीबी+’ और मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने ‘बीएए2’ रेटिंग दी है। बयान के मुताबिक दस वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी नोट के मुकाबले इस बांड पर 1.33% ब्याज अधिक है। इस पर 3.66% का स्थिर वार्षिक ब्याज तय किया गया है। इसका भुगतान छमाही आधार पर किया जाएगा।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़