Trump ने भारत की GDP पर दिया बड़ा बयान, चीन पर भी कर दिया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की सात प्रतिशत जीडीपी वृद्धि और कम ब्याज दरों की सराहना की है। उन्होंने फेडरल रिजर्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि अमेरिका भी भारत जैसी नीति अपनाकर ब्याज दरें कम रखे, तो उसकी आर्थिक विकास दर पंद्रह से बीस प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर आप भारत को देखें तो वहां ब्याज दरें कम है और जीडीपी 7% है। हमारी जीडीपी 14-15 या शायद 20% तक हो सकती है। डॉनल्ड ट्रंप कभी भी अपनी आदतों से बाज नहीं आते। एक बार फिर से उन्होंने चीन की यात्रा के बाद भारत को घेरने की कोशिश की है। ट्रंप ने एक बड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर से भारत पर बड़ा बयान दे दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और 7% आर्थिक ग्रोथ की तारीफ की। लेकिन ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका भी इसी तरह की अप्रोच अपनाए तो उसकी जीडीपी ग्रोथ रेट 20% तक पहुंच सकती है। हाल ही में अपने एशिया दौरे से लौटने के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने यूएस फेडरल रिजर्व को निशाने पर लिया। उन्होंने फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों को लेकर पॉलिटिकल अप्रोच अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजबूत इकोनॉमिक इंडिकेटर्स के बावजूद वो बोरोइंग कॉस्ट बढ़ा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Trump प्रशासन के टीवी विज्ञापनों पर अमेरिकी Federal Court ने नहीं लगाई दीर्घकालिक रोक
ट्रंप ने कहा ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं क्योंकि हमारे पास एक बेहद पॉलिटिकल फेड है। वैसे मैं चेयरमैन को ब्लेम नहीं कर रहा हूं। मैं इस बात को ब्लेम कर रहा हूं कि हमारा फेड बहुत पॉलिटिकल है। ट्रंप ने तर्क दिया कि इकोनॉमिक नंबर सुधरने पर सेंट्रल बैंक को ब्याज दरें बढ़ाने के बजाय कम करनी चाहिए। इस दौरान ट्रंप ने पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन एलन ग्रीन स्पैन का जिक्र किया और मॉनिटरी पॉलिसी के प्रति उनके नजरिए की तारीफ की। ट्रंप ने क्लेम किया कि अगर फेडरल रिजर्व उनकी पसंदीदा अप्रोच अपनाए तो अमेरिका काफी ज्यादा इकोनॉमिक ग्रोथ हासिल कर सकता है। वहीं भारत का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने यहां की अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों की तारीफ की। उन्हें देश की आर्थिक वृद्धि से जोड़ा। तो चीन से लौटते ही भारत के कसीदे पड़ने लगे। डॉनल्ड ट्रंप अपने रिजर्व बैंक पर जमकर बरसे। चीन की यात्रा से वाइट हाउस लौटने के बाद डॉन्ड ट्रंप भारत की आर्थिक नीतियों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर भारत की तरह अमेरिका का सेंट्रल बैंक भी कम ब्याज दरें रखता तो उनकी जीडीपी 15 से 20% पर पहुंच सकती थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का उदाहरण दिया और कहा कि उन्होंने ब्याज दरें कम रखी हैं। इस वजह से उनकी जीडीपी 7% है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व सिस्टम को फेड कहा जाता है। इनका काम फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के माध्यम से ब्याज दरों को नियंत्रित करना और मुद्रा आपूर्ति करना होता है।
इसे भी पढ़ें: भारत-जापान ने लिया इतिहास का सबसे बड़ा फैसला, जिंदा हुआ दानव!
भारत में यही काम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करती है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि सेंट्रल बैंक एक राजनीतिक संस्था की तरह काम करती है। इसलिए ब्याज दरें बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा अगर फेड ब्याज दरें कम रखें तो आर्थिक स्थितियां बेहतर हो जाए। उन्होंने कहा इससे देश को कर्ज चुकाने में फायदा मिलेगा। ट्रंप ने कहा अगर इस बात पर सेंट्रल बैंक अमल करता तो हमारी जीडीपी 4% ना होती बल्कि 15 से 20% होती। डॉनल्ड ट्रंप ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की विकास दर अच्छी है क्योंकि वहां ब्याज दरें कम है। आपको बता दें ट्रंप का फेड के साथ कोई नया टकराव नहीं है। डॉनल्ड ट्रंप कई बार सेंट्रल बैंक से ब्याज दरें कम करने को कह चुके हैं लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। डॉनल्ड ट्रंप ने 2018 में जेरॉम पॉवेल को रिजर्व बैंक का चेयरमैन बनाया था। हालांकि उनके कहने पर भी उन्होंने ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की। बाद में पॉवेल के साथ ट्रंप के संबंध इतने बिगड़े कि उन्होंने फेडरल रिजर्व के हेड क्वार्टर की मरम्मत तक पर रोक लगा दी।
इसे भी पढ़ें: 'समझौता करने वाले प्रधानमंत्री' टिप्पणी पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi को तीखा जवाब! 1962 के युद्ध से जुड़े कांग्रेस से पूछे सीधे सवाल
वाइट हाउस लौटने के बाद ट्रंप ने बताया कि उन्होंने चार दिनों में दुनिया के 20 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात की और दो व्यापार समझौतों के अलावा 10 अन्य समझौते कर लिए। ट्रंप ने अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह क्वाड के नेताओं के साथ अपनी बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमने आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोग के लिए पहली बार क्वाड ब्यूरो लीडर्स फोरम की घोषणा की।
अन्य न्यूज़













