ऑटो एक्सपो में इस बार दिखेंगे 24 नए वाहन

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 16 2018 8:35AM
इस साल के ऑटो एक्सपो में 24 नये वाहनों के नमूने पेश किए जाएंगे जबकि 100 से अधिक वाहनों का अनावरण किए जाने की उम्मीद है।
मुंबई। इस साल के ऑटो एक्सपो में 24 नये वाहनों के नमूने पेश किए जाएंगे जबकि 100 से अधिक वाहनों का अनावरण किए जाने की उम्मीद है। आटो एक्सपो 9 से 14 फरवरी को नयी दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा। वहीं इसी दौरान वाहन कलपुर्जों की प्रदर्शनी 8-11 फरवरी को नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी।
ऑटो एक्सपो 2018 का संयुक्त उद्घाटन आठ फरवरी को होगा। मेले के आयोजक व वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के प्रमुख सुगातो सेन ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘मेले के दौरान 24 नये वाहन पेश होंगे जबकि 100 से अधिक वाहनों का अनावरण किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इससे पहले 2016 के मेले में केवल दो-तीन नये वाहनों के नमूने ही पेश किए गए थे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़