ट्विटर ने भारत सरकार से मिले कानूनी अनुरोध के बाद 37 ट्वीट को रोका

Twitter withholds 35 tweets after legal request from India

ट्विटर ने भारत सरकार से मिले कानूनी अनुरोध के बाद 37 ट्वीट को रोक दिया है।खाताधारक का अगर ट्विटर खाते से जुड़ा ई-मेल है तो, उस पर एक संदेश भेजकर सूचित किया जाता है। ताकि उपयोगकर्ता को पता चले कि ट्विटर को खाते से संबंधित कानूनी आदेश प्राप्त हुआ है।

नयी दिल्ली। ट्विटर ने भारत सरकार के कानूनी अनुरोध के बाद लगभग 35 ट्वीट्स को ‘रोका’ है। लुमेन डाटाबेस पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है। सूचना के अनुसार ट्विटर को 21 जून को भारत सरकार से 37 ट्वीट्स के खिलाफ कानूनी अनुरोध मिले थे। चूंकि ट्वीट को रोक दिया गया हे, अत: उसमें कही गयी बातों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सकता। लुमेन डाटाबेस एक स्वतंत्र शोध परियोजना है जो ऑनलाइन सामग्री पर रोक संबंधित कानूनी आदेशों का अध्ययन करती है। सामग्री को रोकने के लिए ट्विटर द्वारा प्राप्त अनुरोधों को इसकी साइट पर प्रकाशित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की अधिक खपत से राजस्व को प्रभावित किए बिना हो सकती है उपकर में कटौती

इस बारे में संपर्क किये जाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे देश में रोक लगाने से जुड़ी जो नीति है, उसमें स्पष्ट है कि वैध कानूनी मांग के जवाब में या जब सामग्री स्थानीय कानून (कानूनों) का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो कुछ सामग्री तक पहुंच को रोकना आवश्यक हो सकता है। ’’ प्रवक्ता के अनुसार यह रोक उस विशिष्ट क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित है जहां सामग्री को अवैध माना जाता है। खाताधारक का अगर ट्विटर खाते से जुड़ा ई-मेल है तो, उस पर एक संदेश भेजकर सूचित किया जाता है। ताकि उपयोगकर्ता को पता चले कि ट्विटर को खाते से संबंधित कानूनी आदेश प्राप्त हुआ है। ट्विट ने 17 जून के कानूनी आदेश के बाद हाल में 50 ट्वीट को प्रतिबंधित किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़