IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी ने 9 छक्के जड़कर रचा इतिहास, लेकिन ये कारनामा करने से चूक गए

Vaibhav Suryavanshi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 3 2025 1:09PM

भारत के लिए अब तक वैभव ने 6 यूथ वनडे खेले हैं। इसमें उनका ये सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह यूथ वनडे ममें दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बन गए। वह ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

अभिज्ञान कुंडू की अगुवाई वाली इंडिया अंडर 19 ने 5 मैच की सीरीज के तीसरे यूथ वनडे इंटरनेशनल में इंग्लैंड अंडर 19 को 4 विकेट से पराजित कर दिया। इंडिया अंडर 19 की जीत में 14 साल के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। वह महज 14 रन से शतक बनाने से चूक गए, लेकिन 6 चौके और 9 छक्के की मदद से 31 गेंद में 86 रन की धुआंधार पारी खेली।

वैभव ने भारत के लिए अब तक 6 यूथ वनडे खेले हैं। इसमें उनका ये सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह यूथ वनडे ममें दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बन गए। वह ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। पहले नंबर पर ऋषभ पंत ही हैं। भारतीय टेस्ट उप कप्तान पंत ने 2016 में नेपाल अंडर-19 के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 

वैभव सूर्यवंशी हालांकि, इसके बावजूद यूथ वनडे इंटरनेशनल में इतिहास रचने में सफल रहे। वह यूथ वनडे के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय बन गए। उन्होंने राज अंगद बावा और मनदीप सिंह के 8-8 छक्कों के पिछले संयुक्त रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। 

यूथ वनडे की एक पारी में भारतीय अंडर1-9 बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के

9 छक्के- वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2025

8 छक्के- राज बावा बनामा जम्बाब्वे, 2022

8 छक्के- मनदीप सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009

7 छक्के- अंकुश बैंस बनाम जिम्बाब्वे, 2013

All the updates here:

अन्य न्यूज़