Live

IND vs AUS Highlights: वर्ल्ड कप 2023 में भारत की विजयी शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा

world cup 2023 indian vs australia 5th match
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 8 2023 1:25PM

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 6 विकेट से मात देकर विजयी शुरुआत की है।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी विजयी शुरूआत की है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का टारगेट दिया। जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल ने 165 रन की दमदार साझेदारी की। इस दौरान कोहली ने 116 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 85 रन बनाए। वहीं राहुल 115 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। 

वहीं भारत की पारी की बात करें तो, भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। जहां महज 2 रन पर ही उसे 3 विकेट का झटका लगा। इस दौरान पहले ईशान किशन पहले ओवर में मिशेल स्टार्क के शिकार बने। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसाया। तीनों खिलाड़ी डक आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला और भारत की नैया को पार लगाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की दमदार साझेदारी की। 

लेकिन विराट कोहली 85 रन की बेहतरीन पारी खेलकर हेजलवुड के शिकार बन गए। उसके बाद राहुल का क्रीज पर साथ देने आए हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 32 रन की अटूट रन की पार्टनरशिप पूरी की। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेजल वुड ने बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने 3 विकेट झटके। दूसरी तरफ   भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए। साथ ही आर अश्विन को एक विकेट की सफलता मिली। 

वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। वहीं डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 46 रन पर अपना विकेट खो बैठे। मार्सन लाबुशेन 27 रन ही बना सके। एलेक्स कैरी खाता भी नहीं खोल सके। ग्लेन मैक्सवेल भी चल नहीं सके। कैमरून ग्रीन भी सस्ते में आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 15 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

Oct 08, 2023

21:53

भारत की बेहतरीन जीत, केएल राहुल और विराट कोहली ने खेली शानदार पारी

वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ भारत ने अपनी शुरूआत की है। इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी है। 


Oct 08, 2023

21:49

राहुल-पांड्या की जोड़ी ने बढ़ाई कंगारूओं की परेशानी

भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन हो गया है। क्रीज पर राहुल और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने कंगारूओं को पछाड़ा। सिर्फ 5 रन दूर भारत

Oct 08, 2023

21:36

विराट कोहली 84 रन की पारी खेलकर हुए आउट

भारत को विराट कोहली के रूप में चौथा झटका लगा है। जोश हेजलवुड ने अपने तीसरे विकेट के रूप में विराट कोहली को पवेलियन भेजा है। इस दौरान कोहली ने 116 गेंदों में 85 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेजलवुड ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। 

Oct 08, 2023

21:29

IND vs AUS: कोहली-राहुल ने खोले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के फीते

चेपॉक में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल की बल्लेबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पस्त नजर आ रहे हैं। फिलहाल मुकाबले में भारत का दबदबा है। IND- 166/3

Oct 08, 2023

21:11

IND vs AUS: भारत को जीत के लिए 98 गेंद में 59 रन की दरकार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जीत के बेहद नजदीक है। भारत को जीत के लिए 98 गेंदों में 59 रन की दरकार है। जबकि क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। 

Oct 08, 2023

20:57

IND vs AUS: जीत के बेहद करीब भारत, कोहली-राहुल की जोड़ी डटी

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। दरअसल कोहली और राहुल की जोड़ी भारत को जीत की ओर ले जा रही है। फिलहाल भारत को जीत के लिए 116 गेंदों पर 76 रन की दरकार है। 

Oct 08, 2023

20:37

IND vs AUS: केएल राहुल ने पूरी की अपनी फिफ्टी

विराट कोहली के बाद केएल राहुल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की है। उन्होंने 72 गेंदों में पचासा ठोका है। 

Oct 08, 2023

20:31

IND vs AUS: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, भारत का स्कोर-100 रन

भारतीय सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने 70 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। वहीं भारत का स्कोर भी 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन हो गया है। 

Oct 08, 2023

20:10

IND vs AUS: भारतीय टीम धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही

2 रन पर ही तीन विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। कोहली और राहुल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। जहां कोहली 38 और राहुल 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Oct 08, 2023

19:58

कोहली-राहुल के बीच 50 रन की साझेदारी

कोहली और राहुल ने भारत की पारी को मुश्किल वक्त से उबारा। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। कोहली 31 और राहुल 18 रन बनाकर टिके हैं। 

Oct 08, 2023

19:37

IND vs AUS: कोहली-राहुल ने संभाली पारी, पावरप्ले में हालात खस्ता

चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला है। फिलहाल पावरप्ले में भारतीय टीम की हालात खस्ता है। 

Oct 08, 2023

18:42

IND vs AUS: भारत को तीसरा झटका लगा, श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन

भारत को हेजलवुड ने तीसरा झटका दिया है। श्रेयस अय्यर को भी उन्होंने बिना खाता आउठ हो गए। पहले ईशान फिर रोहित और अब अय्यर के रूप में भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। 

Oct 08, 2023

18:38

IND vs AUS: भारत को रोहित के रूप में बड़ा झटका लगा

भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन के बाद रोहित शर्मा आउट हो गए। वहीं रोहित भी बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उन्हें हेजलवुड ने पवेलियन भेजा है। 

Oct 08, 2023

18:31

IND vs AUS: भारत को लगा पहला झटका, ईशान किशन हुए आउट

भारत को पहला झटका लगा है। दरअसल, ईशान किशन बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।

Oct 08, 2023

18:27

IND vs AUS: भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी शुरू हो गई है। जहां बतौर ओपनर जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और ईशान किशन हैं। जबकि मिचेल स्टार्क नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं। 

Oct 08, 2023

18:07

199 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी

र्ल्ड कप का मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 199 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

Oct 08, 2023

18:01

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा

एडम जैम्पा को हार्दिक पांड्या ने किया आउट। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को नौवा झटका लगा है। हार्दिक ने जैम्पा को कॉट एंड बोल्ड किया है। 

Oct 08, 2023

17:24

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा, कप्तान कमिंस लौटे पवेलियन

जसप्रीत बुमराह ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया है। इस दौरान कमिंस ने 24 गेंद में 15 रन बनाए हैं। 

Oct 08, 2023

16:59

IND vs AUS: भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, आर अश्विन को मिली पहली सफलता

कैमरून ग्रीन 8 रन बनाकर आर अश्विन के शिकार बन गए। इसके साथ ही अश्विन को आखिरकार अपना पहला विकेट मिल ही गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा है। AUS- 140-7

Oct 08, 2023

16:57

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन, कुलदीप ने भारत को दिलाई छठी सफलता

कुलदीप यादव के जाल में ग्लेन मैक्सवेल फंस गए। जिसके बाद वो अपना विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही कुलदीप यादव ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। इस दौरान मैक्सवेल ने 25 गेंदों में 15 रन ही बनाए। 

Oct 08, 2023

16:27

IND vs AUS: जडेजा ने झटका अपना तीसरा विकेट, ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवां झटका

एलेक्स कैरी को रविंद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवां झटका लगा है। जबकि जडेजा का ये तीसरा विकेट है। इस दौरान एलेक्स कैरी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

Oct 08, 2023

16:21

IND vs AUS: जडेजा के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पस्त

रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिल रही है। जडेजा ने अपना दूसरा विकेट झटका। उन्होंने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथा झटका दिया है। इसके साथ ही AUS- 119/4

Oct 08, 2023

16:11

IND vs AUS: रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी, भारत को दिलाई तीसरी सफलता

रविंद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। वहीं इस दौरान स्टीव स्मिथ ने 71 गेंद में 46 रन बनाए है। 

Oct 08, 2023

15:56

ऑस्ट्रेलिया के 25 ओवर खत्म, स्कोर- 102/2

ऑस्ट्रेलियाई टीम के 25 ओवर खत्म हो चुके हैं। फिलहाल कंगारू टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन। 

 

Oct 08, 2023

15:23

IND vs AUS: भारत को दूसरी सफलता मिली

डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने वॉर्नर को कॉट एंड बोल्ड करके भारत को सफलता दिलाई है। वॉर्नर ने काफीजोर से मारा था लेकिन कुलदीप ने गेंद की लाइन में हाथों को लाया और बॉल उसमें फंस गई। 
 
स्कोर- 74/2

Oct 08, 2023

15:14

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की अच्छी वापसी, भारत को विकेट की तलाश

एक विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी वापसी की है। वहीं क्रीज पर डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी डटी हुई है। वहीं 15 ओवर में स्कोर- 71/1

Oct 08, 2023

14:48

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-36/1

चेपॉक में खेले जा रहे भारत बनाम ऑॉस्ट्रेलिया मुकाबले में कंगारू टीम बल्लेबाजी कर रही है। वहीं 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर- 36/1 है। 

Oct 08, 2023

14:18

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को भेजा पवेलियन

भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने मिचेल मार्श को शून्य पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। कोहली ने स्लिप में अपने बाईं ओर कैच पकड़ा। अब स्टीव स्थिम क्रीज पर आए हैं। 
 

Oct 08, 2023

14:05

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू, भारतीय गेंदबाज एक्शन में

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा  है। वहीं कंगारू टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं बतौर ओपनिंग जोड़ी डेविड वार्नर, मिशेल मार्श कर रहे हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह नई गेंद से शुरूआत कर रहे हैं। 

Oct 08, 2023

13:52

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
 

Oct 08, 2023

13:50

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके अलावा भारतीय टीम में तीन स्पिनर्स को मौका दिया गया है। जबकि मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव को बाहर बिठाया गया है। दूसरी तरफ शुबमन गिल भी डेंगू से पीड़ित होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। 

अन्य न्यूज़