IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, केकेआर के खिलाफ मचाया बल्ले से बवाल

रोहित शर्मा आईपीएल में 200 प्लस स्ट्राइक रेट के साथ पचास प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 38 साल और 333 दिन की उम्र में ये कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने सनथ जयसूर्या और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई की और से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों में 237.50 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में विजयी शुरुआत की। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर को 6 विकेट से रौंदा, जिसमें हिटमैन रोहित शर्मा ने गदर काटा। उन्होंने 38 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा। रोहित ने पावरप्ले में ही 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह एमआई के लिए पावरप्ले में फिफ्टी जमाले वाले चौथे खिलाड़ी हैं।
वहीं रोहित शर्मा आईपीएल में 200 प्लस स्ट्राइक रेट के साथ पचास प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 38 साल और 333 दिन की उम्र में ये कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने सनथ जयसूर्या और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई की और से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों में 237.50 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 38 साल और 319 दिन थी। वहीं कार्तिक ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 35 गेंदों में 83 रन बटोरे, जिसमें 237.14 का स्ट्राइक रेट रहा। उनकी उम्र 38 साल और 319 दिन थी। कार्तिक तब आरसीबी के लिए खेल रहे थे। वह अब आरसीबी के मेंटोर हैं।
रोहित से आगे लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी हैं। फाफ ने 2024 में आरसीबी के लिए दो बार 200+ स्ट्राइक रेट से पचास प्लस स्कोर बनाया। उन्होंने हैदराबादके खिलाफ 28 गेंदों में 62 रन जोड़े। तब उनकी उम्र 39 साल और 277 दिन थी। वहीं फाफ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों में 64 रन की पारी खेली थी। वह उस समय 39 साल और 296 दिन के थे। रोहित इसके अलावा एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अन्य न्यूज़














