ये खिलाड़ी है मुकुल चौधरी का रोल मॉडल, कहा- मैं उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं

mukul Chaudhary
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 10 2026 12:26PM

मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ को जीत दिलाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके भी जड़े। उनकी पारी इतनी बेहतरीन रही कि, 8वें विकेट के लिए लिए उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 54 रन की अटूट साझेदारी निभाई। इस दौरान आवेश खान का योगदान महज 1 रन का था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने यादगार जीत हासिल की। इस जीत में अहम योगदान मुकुल चौधरी का था जिनकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ को जीत दिलाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके भी जड़े। उनकी पारी इतनी बेहतरीन रही कि, 8वें विकेट के लिए लिए उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 54 रन की अटूट साझेदारी निभाई। इस दौरान आवेश खान का योगदान महज 1 रन का था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मुकुल चौधरी एक बेहतरीन फिनिशर बनना चाहते हैं और वह दिग्गज एमएस धोनी को अपना आइडिल मानते हैं। 

केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी ने जिस तरीके से मैच फिनिश किया वो बताता है कि वह अपने आदर्श को कितना फॉलो करते हैं। वहीं मुकुल चौधरी ने इससे पहले जियो हॉटस्टार पर खुलासा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मुकुल ने कहा था कि मैं हमेशा एमएस धोनी सर को ही देखता हूं। क्योंकि मैं खुद भी विकेटकीपर था। उनका हेलिकॉप्टर शॉट मुझे बहुत पसंद है, खासकर 2011 के वर्ल्ड कप में जो उन्होंने खेला। वही सब याद रहता है। वो मेरे रोल मॉडल हैं मैं भी उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं। गेम खत्म करना चाहता हूं। 

खास बात ये है कि केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट से छक्का भी लगाया जो एमएस धोनी की पहचान रही है। अपनी पारी में 7 छक्के जड़ने वाले मुकुल ने मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान बताया कि उनका पहला छक्का खास था। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैंने दो मैचों में छक्का नहीं लगाया था, इसलिए आज जो पहला छक्का लगाया, वह मेरे लिए खास था। हेलिकॉप्टर छक्का भी अच्छा था, लेकिन पहला सिक्स सबसे खास रहा। मैंने सोचा था कि भले ही गेंदबाज 4 परफेक्ट गेंदें डालें कम से कम एक ऐसी गेंद तो ऐसी होती जिस पर मैं छक्का मार सकता हूं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़