IPL 2024 में Kolkata Knight Riders की किस्मत बदलने का दम रखते हैं टीम के दो अहम सदस्य, पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया

Eoin Morgan
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

अय्यर चोटिल होने के कारण पिछले आईपीएल में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह नितीश राणा ने टीम की कप्तानी की थी। मोर्गन ने जिओ सिनेमा से कहा,‘‘मेरा मानना है कि श्रेयस की पिछले टूर्नामेंट में बहुत कमी खली थी।

बेंगलुरु। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि मेंटर (मार्गदर्शक) गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर मिलकर आईपीएल 2024 में टीम की किस्मत बदल सकते हैं। केकेआर 2022 और 2023 में सातवें स्थान पर रहा था। उसने आईपीएल के अगले सत्र के लिए गंभीर को अपना मेंटर नियुक्त किया है, जो इससे पहले कप्तान के रूप में टीम को दो बार खिताब दिला चुके हैं।

अय्यर चोटिल होने के कारण पिछले आईपीएल में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह नितीश राणा ने टीम की कप्तानी की थी। मोर्गन ने जिओ सिनेमा से कहा,‘‘मेरा मानना है कि श्रेयस की पिछले टूर्नामेंट में बहुत कमी खली थी और निश्चित तौर पर नितीश राणा इतने कम समय में जो कर सकते थे उन्होंने किया। दबाव की परिस्थितियों में नए कोच को जानना तथा चीजों को अपने अनुकूल बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।’’

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल करने का जज्बा रखने वाले गंभीर की वापसी हो गई है। मैं उनके साथ खेला हूं और उनकी कप्तानी में भी खेला हूं, इसलिए कह सकता हूं कि गंभीर अच्छी तरह से जानते हैं की चीजों को कैसे बदलना है।’’ मोर्गन ने कहा,‘‘श्रेयस के साथ मिलकर गंभीर हर पहलू में केकेआर का मार्गदर्शन करेंगे और नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए उनके रिकॉर्ड को देखते हुए मेरा मानना है कि इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़