IPL 2024; सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को बनाया कप्तान, टीम को दिला सकते हैं ट्रॉफी

 Pat Cummins
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 4 2024 12:30PM

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने पैट कमिंस को नया कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस अब एडेन मार्करम की जगह लेंगे जिन्होंने 2023 सीज़न में टीम की कमान संभाली थी। सनराइजर्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को 20.50 करोड रुपए में खरीदा था।

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने पैट कमिंस को नया कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस अब एडेन मार्करम की जगह लेंगे जिन्होंने 2023 सीज़न में टीम की कमान संभाली थी। 

सनराइजर्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को 20.50 करोड रुपए में खरीदा था। वह आईपीएल नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। कमिंस दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह लेंगे जिन्होंने 2023 के सत्र में टीम की अगुवाई की थी।

 

सनराइजर्स ने कमिंस की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा कि, हमारे नए कप्तान पैट कमिंस। कमिंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़