WPL 2025 Final: मुंबई की साइवर-ब्रंट के नाम हो सकती है ऑरेज कैप, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

Nat Sciver Brunt
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 15 2025 3:04PM

मुंबई की नट साइवर-ब्रंट ने पूरे सीजन के दौरान शानदार बैटिंग करके मुंबई टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है। ब्रंट अभी 492 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। अगर उन्हें ऑरेज कैप मिल जाती है तो उन्हें इनाम के रूप में प्राइज मनी मिलेगी।

आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगी। मुंबई की नट साइवर-ब्रंट ने पूरे सीजन के दौरान शानदार बैटिंग करके मुंबई टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है। ब्रंट अभी 492 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। अगर उन्हें ऑरेज कैप मिल जाती है तो उन्हें इनाम के रूप में प्राइज मनी मिलेगी।  


ऑरेंज कैप विजेता को मिलेगी प्राइज मनी

ऑरेंज कैप की रेस में अभी मुंबई इंडियंस की नट साइवर-ब्रंट सबसे आगे हैं। उन्होंने 9 पारियों में अब तक 493 रन बना लिए हैं। सीजन में उनका औसत 70.43 का रहा है और अभी तक टूर्नामेंट में कुल 5 अर्धशतक लगा चुकी हैं। अगर ब्रंट ऑरेंज कैप जीत जाती हैं तो उन्हें प्राइज मनी के रूप में 5 लाख रुपये मिलेंगे। बताते चलें कि पर्पल कैप के विजेता को भी 5 लाख रुपये का ईनाम मिलता है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेता को एक ट्रॉफी के साथ-साथ 5 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

पिछले वर्ष की बात करें तो WPL 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपये की प्राइज मई मिली थी। लेकिन इस बार भी चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिल सकती है। वहीं पिछले साल रनर-अप टीम को 3 करोड़ रुपये मिले थे। 

बता दें कि, वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल खेला गया था। उस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया था। अब उसके 2 साल बाद DC को अपना बदला लेने का मौका मिलता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़