युवराज सिंह के पिता योगराज ने MS Dhoni पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे को 'भारत रत्न' देने की मांग की

Yograj singh
प्रतिरूप फोटो
ANI
Kusum । Sep 1 2024 8:09PM

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से एमएस धोनी पर भड़के नजर आए और बताया कि किस तरह से धोनी ने उनके बेटे युवराज सिंह का क्रिकेट करियर बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे क्योंकि उनका बेटा टीम के लिए टीम के लिए 5-6 साल और खेल सकता था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर से एमएस धोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि धोनी ने उनके बेटे युवराज सिंह का क्रिकेट करियर बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे क्योंकि उनका बेटा टीम के लिए टीम के लिए 5-6 साल और खेल सकता था। 

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पहले भी अपने बेटे के क्रिकेट करियर में गिरावट के लिए एमएस धोनी को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने धोनी पर निशाना साधने से परहेज नहीं किया। योगराज सिंह ने कहा कि धोनी को आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि धोनी इतना बड़ा क्रिकेटर है, लेकिन उसने युवराज सिंह के साथ कुछ भी अच्छा नहीं किया। जी स्विच यूट्यूब चैन से बात करते हुए योगराज ने कहा कि मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा और उसे आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। योगराज ने आगे कहा कि वह बहुत बड़ा क्रिकेटर है, लेकिन उसने मेरे बेटे के खिलाफ जो कुछ किया है। वह सब अब सामने आ रहा है, उसे जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़