पीरियड्स में लगातार देरी? ये संकेत दे रहे हैं गंभीर बीमारी के लक्षण, तुरंत जानें असली वजह

periods constantly delayed
Pixabay

पीरियड्स में लगातार देरी और अनियमित माहवारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर पीसीओडी (PCOD), का संकेत हो सकती है जहाँ अंडाशय अपरिपक्व अंडे बनाते हैं जो रिलीज नहीं होते, जिससे गर्भधारण में कठिनाई आती है। 35 दिन से अधिक की देरी, अत्यधिक मासिक धर्म प्रवाह और हार्मोनल असंतुलन के अन्य लक्षण होने पर तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है।

हर महीने में पीरियड्स स्किप होना या डिले होना एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे महिलाएं कभी न कभी जरूर गुजरती है। सेहत के लिहाज से हर महीने महिलाओं में पीरियड्स सही समय पर आना काफी जरुरी है। यदि आपके पीरियड्स स्किप या डिले हो रहे हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पीरियड्स कभी तनाव के कारण, हार्मोनल उतार-चढ़ाव तो कभी लाइफस्टाइल में बदलाव होने के वजह से पीरियड्स डिले हो जाते हैं। लेकिन आपके इसके पीछे कारण नहीं जानते होंगे। आपको बता दें कि, पीरियड्स के देर से आने का मतलब है कि ओवरी में एग नहीं बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्यों डिले हो रहे हैं पीरियड्स।

पीरियड्स का देर से आना

  - एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स समय पर न आने के कई कारण हो सकते हैं। पीसीओडी में पीरियड्स डिले हो जाते हैं। 

  - इसका मतलब यह नहीं कि आपकी ओवरीज काम नहीं कर रही हैं या एग नहीं बना रही है, बल्कि इसका यह मतलब है कि आपकी ओवरीज जरुरत से ज्यादा काम कर रही हैं।

  - पीरियड्स देर में आते हैं, तो पीसीओडी की समस्या होती है, आपकी ओवरीज एग तो बनाती हैं, लेकिन वो एग रिलीज नहीं हो पाते हैं और इसलिए फर्टिलाइज नहीं होते हैं। यही कारण है कि महिलाओं को कंसीव करने में काफी मुश्किल होता है।

 - पीसीओडी के दौरान हमारी बॉडी में इम्मैच्योर एग्स बनते हैं और ये एग रिलीज नहीं हो पाते हैं। अगर आपके पीरियड्स स्किप हो रहे हैं, अगर आपको 35 दिनों से ज्यादा तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो यह बड़ी समस्या है। 

  -   अगर अचानक से पीरियड्स में फ्लो बढ़ने लगता है, तो शरीर में इंबैलेंस और पीसीओडी का लक्षण हो सकता है। अगर आप पीरियड्स वाले दिन 3 पैड बदल रही थीं और अब आपको अचानक से 5-6 पैड बदल रहे हैं, तो यह सही नहीं है। 

  - पीरियड्स के दौरान एक्ने हो जाना, ओव्युलेशन या पीएमएस में क्रेविंग्स होना और मूड का अचानक से अधिक चिड़चिड़ा हो जाना। इन संकेतों पर जरुर ध्यान देना चाहिए।

  - तनाव के वजह से भी हार्मोनल इंबैलेस हो जाते है, जिससे पीरियड्स डिले होते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़