अंडरवियर पहनना बंद करने से शरीर में आते हैं ये सकारात्मक बदलाव, यहाँ जाने इसके जबरदस्त फायदे

Women Clothes
Prabhasakshi
एकता । Aug 29 2022 6:33PM

हर वक्त अंडरवियर पहनकर रखना आपके प्राइवेट पार्ट के लिए नुक्सानदेहक माना जाता है। इसलिए कई बार अंडरवियर नहीं पहनना भी फायदेमंद होता है और आजकल बहुत सी महिलाए ऐसा कर रही हैं। इस पर एक्सपर्ट्स की राय ले तो उनका कहना है, "कभी-कभी, रात में अंडरवियर न पहनने से महिलाओं को संक्रमण के खतरे से बचने में मदद मिलती है।"

ज्यादातर महिलाओं के लिए अंडरवियर पहनना सांस लेने जितना जरुरी होता है। हम अंडरवियर क्यों पहनते हैं? इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं है। अंडरवियर पहनना या नहीं पहनना सबकी अपनी पसंद पर निर्भर करता है। अंडरवियर पहनने के अपने फायदे होते हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि हर वक्त अंडरवियर पहनकर रखना आपके प्राइवेट पार्ट के लिए नुक्सानदेहक माना जाता है। जी हाँ, सही पढ़ा आपने। इसलिए कई बार अंडरवियर नहीं पहनना भी फायदेमंद होता है और आजकल बहुत सी महिलाए ऐसा कर रही हैं। इस पर एक्सपर्ट्स की राय ले तो उनका कहना है, "कभी-कभी, रात में अंडरवियर न पहनने से महिलाओं को संक्रमण के खतरे से बचने में मदद मिलती है।" ऐसे में अगर आप भी कभी-कभी खुद को अंडरवियर से आजाद करने की सोच रही हैं तो ऐसा करने से पहले इसके फायदों के बारे में जरूर जान लें।

इसे भी पढ़ें: साथी के साथ संबंध बनाने से सुधरती है नींद की गुणवत्ता? जानें क्या कहते हैं अध्ययन

अंडरवियर नहीं पहनने से कम्फर्ट बढ़ता है- हर समय अंडरवियर पहनने रहने से प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास के हिस्सों में खुजली जलन जैसी दिक्कतें आपको झेलनी पड़ती हैं। वहीं, अगर आप अंडरवियर पहनना बंद कर देगी तो आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा और आप रात को कंफर्टेबल होकर सो पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: नींद की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, होगा फायदा

वजाइना को सांस लेने का मौका मिलेगा- साँस लेना आपके लिए जितना जरुरी है, उतना ही यह आपकी वजाइना के लिए जरुरी है। जब आप हर समय अंडरवियर पहनकर रखती हैं तो आपकी वजाइना खुलकर सांस नहीं ले पाती, जो उसके लिए जरुरी है। इसलिए कभी-कभी अंडरवियर नहीं पहनना एक अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: पैरों में जलन को हल्के में लेने की ना करें गलती, हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का संकेत

नमी को दूर करने में मदद करती है- पसीना और डिस्चार्ज होने की वजह से प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास के हिस्सों में नमी बनी रहती है, जिससे आगे चलकर संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जिन लोगों को अधिक पसीना या डिस्चार्ज होता है उनके लिए अंडरवियर पहनना छोड़ना एक अच्छा ऑप्शन है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़