Health Alert: मामूली थकान और चिड़चिड़ापन नहीं, ये Iron Deficiency के गंभीर संकेत हो सकते हैं!

Iron Deficiency
AI Image

काम के स्ट्रेस और थकान को अक्सर सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन यह आयरन की कमी का भी संकेत हो सकता है। लगातार कमजोरी, चिड़चिड़ापन और सांस फूलना जैसे लक्षण शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी की ओर इशारा करते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हम सभी दिनभर की भागदौड़ में व्यस्त रहते हैं और जब शाम को थकान होती है या काम के दबाव में स्ट्रेस फील होता है, वह एक आम बात है। जब हम बिना किसी वजह के कमजोरी महसूस करते हैं या मूड खराब रहता है, तो हम अक्सर खुद ही यह मान लेते हैं कि शायद का प्रेशर ज्यादा है या फिर नींद पूरी नहीं हुई, इसलिए यह हो रहा है। 

अक्सर देखा गया है कि यह मामूली थकान से ज्यादा गंभीर समस्या हो सकती हैं, जिसे हम नजरअंदाज कर रहा हैं। ये लक्षण आयरन की कमी का संकेत भी हो सकते हैं। इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर न करें, वरना आगे चलकर बड़ी दिक्कत हो सकती है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं-

कैसे होते हैं आयरन की कमी के संकेत?

लगातार कमजोरी और सुस्ती

आयरन की कमी का सबसे बड़ा संकेत है, हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। हर वक्त थका हुआ और कमजोरी महसूस फील करता है।

चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स

जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो दिमाग को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलता। इस कारण से कई बार काम पर फोकस करने में परेशानी, सिरदर्द या बेवजह चिड़चिड़ापन की समस्या देखने को मिलती है।

सांस फूलना

अगर आप थोड़ा-सा चलने और सीढ़ियों पर चढ़ते हैं, तो सांस फूलना और घबराहट हो सकती है। यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरा करने के लिए दिल पर ज्यादा मेहनत करता है, जिस वजह से धड़कनें तेज हो जाती है, जिसे हमें कई बार एंग्जायटी समझते हैं। 

स्ट्रेस और आयरन की कमी में अंतर

त्वचा का पीलापन

यदि आपके चेहरा पीला दिखने लगा है, तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत हो सकता है। 

हाथ-पैर ठंडे रहना

अगर आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन और आयरन की कमी का संकेत है।

असामान्य चीजें खाने का मन

यदि आपको आयरन की गंभीर कमी है, तो मिट्टी, चॉक या कच्चे चावल खाने की इच्छा ज्यादा होगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़