निक जोनस ने मारी प्रियंका चोपड़ा को आंख, वायरल हुआ वीडियों

nick-jonas-eyes-priyanka-chopra-video-goes-viral
रेनू तिवारी । Feb 18 2020 5:59PM

वैलेंटाइन डे पर दोनों ने साथ में काफी मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका और निक का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन माना जा रहा है।

अगर बात करें बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स की तो दीपवीर के बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों को अकसर अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के  तस्वीरें शेयर करते हैं। काम में कितना भी बिजी हो लेकिन दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में प्यार का हफ्ता चल रहा था। अब बात वैलेंटाइन डे की हो और प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सेलिब्रेशन न हो ऐसा नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: मोहन भागवत के बयान को ''मूर्खतापूर्ण'' बना कर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी सोनम कपूर, जानें पूरा मामला

वैलेंटाइन डे पर दोनों ने साथ में काफी मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका और निक का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन माना जा रहा है। इस वीडियो में दोनों गोविंदा के मशहूर गाने- 'लड़की आंख मारे' पर डांस कर रहे हैं। निक को बॉलीवुड गाने पर डांस करता देख प्रियंका काफी खुश है। वीडियो में निक के साथ वो भी थिरक रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: बुढ़ापे तक बॉलीवुड में काम करना चाहती है करीना कपूर खान, पूरे किए सिनेमा में 20 साल

इस वीडियो को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा 'प्री शो डांस पार्टी मेरे वैलेंटाइन के साथ'।  

आपको बता दे कि दोनों ने प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 में हुई थी। ये दोनों दोनों कल्चर में की गयी थी। राजस्थान के उदयपुर में प्रियंका और निक की शाही शादी हुई थी। उसके बाद दोनों ने अमेरिका के चर्च में शादी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़