निक जोनस को उम्र में बड़ी लड़कियां ही क्यों आती हैं पसंद? इसका कारण पता चल गया है

priyanka-chopra-and-nick-jonas-love-storys

निक जोनस और डेमी मूर्स की प्रेम कहानी के बारे में कहा जाता है कि इनकी मुलाकात डेमी की बेटी रुमर मिल्स ने करवाई थी। डेमी मूर्स के अलावा देसी गर्ल के पति 33 साल की ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस डेल्टा गुडरेम को भी डेट कर चुके हैं।

दुनियाभर में अपनी आवाज़ के लिये जाने जाते हैं। हांलाकि, प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद वो अकसर अपनी लव और मैरिड लाइफ़ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आज कल एक बार फिर से निक जोनस मीडिया की ख़ूब लाइम लाइट बटोर रहे हैं। इसकी वजह है उनका एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। इस इंटरव्यू में उन्होंने उनकी ज़िंदगी से जुड़ा एक गहार राज़ खोला है। 

इंटरव्यू में पूछा गया सवाल ये था कि वो अपने उम्र से बड़ी लड़कियों को डेट क्यों करते हैं? क्योंकि प्रियंका चोपड़ा उनकी ज़िंदगी की पहली ऐसी लड़की नहीं हैं, जो उनसे उम्र में बड़ी हैं. प्रियंका चोपड़ा से पहले भी वो अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेसेस को डेट पर ले जा चुके हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा करने का कारण भी बताया। 

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की अगली फिल्म त्रिभंग नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

इस बारे में निक का कहना है कि उन्होंने अब तक उनसे बड़ी जितनी भी लड़कियों को डेट किया है। उनमें से सबसे बड़ी महिला की उम्र करीब 35 साल होगी। आगे निक ने इस पर ख़ुलासा करते हुए कहा कि वो ऐसा इसलिये करते थे, क्योंकि उम्र में बड़ी लड़कियों को ये पता होता कि निक जोनस को क्या चाहिये। वहीं प्रियंका चोपड़ा से शादी करने से पहले निक 55 साल की एक्ट्रेस डेमी मूर्स के डेट कर चुके हैं। 

निक जोनस और डेमी मूर्स की प्रेम कहानी के बारे में कहा जाता है कि इनकी मुलाकात डेमी की बेटी रुमर मिल्स ने करवाई थी। डेमी मूर्स के अलावा देसी गर्ल के पति 33 साल की ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस डेल्टा गुडरेम को भी डेट कर चुके हैं। निक जोनस की डेटिंग लिस्ट यहीं ख़त्म नहीं होती वो उनसे 13 साल बड़ी केट हड्सन को भी डेट पर ले गये थे। हांलाकि, डेल्टा गुडरेम निक से सिर्फ़ 7 साल बड़ी थी। 

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना से डरे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म मरजावां की रिलीज डेट सरकाई

कैसे हुआ निक और प्रियंका का मिलन?

निक ने पहली बार प्रियंका को  क्वांटिको में देखा था। पहली ही नज़र में उन्हें प्रियंका इतनी पसंद आ गईं कि उन्होंने प्रियंका के को-स्टार ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजकर कहा कि प्रियंका बहुत ख़ूबसूरत हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में देसी गर्ल को एक मैसेज लिख कर कहा कि उनके कॉमन फ़्रेंड्स चाहते हैं कि वो और प्रियंका मिलें। 

इसके बाद लॉस एंजेलिस में प्रियंका और निक की पहली डेट हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की कंपनी खू़ब एंजॉय की। तीसरी मुलाकात में निक ने प्रियंका को ग्रीस में घुटने के बल बैठ कर प्रपोज़ किया। करीब 45 सेकेंड के अंदर प्रियंका ने निक को हां कह दी।

- आकांक्षा तिवारी

All the updates here:

अन्य न्यूज़