प्रियंका चोपड़ा की वो विवादित साड़ी जिसने मचाया था बवाल, पीसी भी हो गयी थी काफी परेशान

gg
रेनू तिवारी । Jul 18 2020 2:57PM

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल मैगजीन इनस्टाइल(IN STYLE) के कवर पेज के लिए गोल्डन साड़ी में बिना ब्लाउज के फोटोशूट करवाया था। प्रियंका ने इस तरह से साड़ी पहन कर भारत की संस्कृतिक वेश-भूषा मानी जाने वाली साड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्टर पर गलत करीके से प्रजेंट किया था।

ऐसे कई मौके आये है जब ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली त्यौहार के दौरान पटाखें  न फोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया पटाखें न फोड़ने की नसिहत देने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी में काफी पटाखें फोडे गये जिसकी  वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो को देखने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को काफी ट्रोल किया गया। 

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और सलमान खान की साथ में चाय की चुस्की लेते थ्रोबैक फोटो हो रही हैं वायरल

प्रियंका केवल पटाखों के लिए ही नहीं बल्कि कई ऐसे मौके आये है जब प्रियंका को ट्रोलर्स और उनके हेटर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया हो। ऐसी ही विवादित एक प्रियंका चोपड़ा की साड़ी भी है। जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल मैगजीन इनस्टाइल(IN STYLE) के कवर पेज के लिए गोल्डन साड़ी में बिना ब्लाउज के फोटोशूट करवाया था। प्रियंका ने इस तरह से साड़ी पहन कर भारत की संस्कृतिक वेश-भूषा मानी जाने वाली साड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्टर पर गलत करीके से प्रजेंट किया था। प्रियंका ने इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी लेकिन ट्रोलिंग के बाद वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

  

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर अपने दम पर तय किया हैं। आज प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काफी चर्चित नाम है। उन्होंने बेवॉच, क्वांटिको जैसे कई शो और फिल्मों में काम किया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के मशहूर गायक- एक्टर निक जोनास से 2018 में शादी की थी। 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़