Switzerland में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में 90 देश भाग लेंगे, Russia ने बनाई दूरी

Russia
प्रतिरूप फोटो
Creative Common
Prabhasakshi News Desk । Jun 10 2024 9:32PM

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यहां सप्ताहांत में स्विटजरलैंड की मेजबानी में आयोजित ‘यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन’ में करीब 90 देशों और संगठनों ने शामिल होने की पुष्टि की है, जबकि मॉस्को ने इसमें शरीक होने से इनकार कर दिया है। स्विटजरलैंड की राष्ट्रपति वियोला एमहर्ड ने सोमवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

बर्न (स्विटजरलैंड) । दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यहां सप्ताहांत में स्विटजरलैंड की मेजबानी में आयोजित ‘यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन’ में करीब 90 देशों और संगठनों ने शामिल होने की पुष्टि की है, जबकि मॉस्को ने इसमें शरीक होने से इनकार कर दिया है। स्विटजरलैंड की राष्ट्रपति वियोला एमहर्ड ने सोमवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। सम्मेलन में भाग लेने से रूस के इनकार करने के बावजूद इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शामिल होने वाले देशों में से आधे से अधिक राष्ट्र यूरोप से हैं। 

एमहर्ड ने स्विटजरलैंड की राजधानी में कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू करने के करीब 28 महीने बाद शनिवार और रविवार को आयोजित शिखर सम्मेलन का लक्ष्य संभावित शांति का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुष्प्रचार नहीं है। यह स्विटजरलैंड द्वारा मुहैया की जा रही मानवीय सहायता के मुद्दे पर और वार्ता की पहले करने के बारे में है।’’ स्विस अधिकारियों ने बताया कि ब्राजील और चीन ने कहा है कि वह तब तक भाग नहीं लेंगे, जब तक कि रूस सहित दोनों पक्ष वार्ता की मेज पर नहीं आते। स्विटजरलैंड के विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उनके देश ने बार-बार कहा है कि रूस के बिना शांति प्रक्रिया नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि स्विटजरलैंड सम्मेलन के बारे में रूसी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़