कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने राज्य सरकार की ओर से सूखा पीड़ित किसानों को 2,500 रुपये की राहत राशि देने के कदम को नाकाफी बताया है। उन्होंने सदन में चर्चा के दौरान किसानों की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कृषि ऋण माफ करने और प्रति एकड़ के आधार पर अधिक मुआवजा देने की मांग रखी।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा सूखा प्रभावित किसानों को दिए जाने वाली 2,500 रुपये की सहायता को अपर्याप्त करार दिया और मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से कृषि ऋण माफ करने तथा अधिक मुआवजा देने का आग्रह किया। विधानसभा में राज्य में सूखे की स्थिति पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित राहत किसानों की वास्तविक समस्याओं, विशेषकर खेती की बढ़ती लागत और मजदूरी के बढ़ते खर्च को दर्शाने में विफल रही है। राज्य सरकार ने तत्काल सूखा सहायता के रूप में प्रति किसान 2,500 रुपये देने की घोषणा की थी।

अशोक ने कहा कि 2,500 रुपये की यह सहायता राज्य के कई हिस्सों में किसानों की महज कुछ दिनों की मजदूरी के बराबर है। उन्होंने प्रति एकड़ के बजाय प्रति किसान के हिसाब से यह राशि देने के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने शिवकुमार से किसानों के कर्ज माफ करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह सूखे की परिस्थिति मुख्यमंत्री के लिए किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करने का एक अवसर है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़