यमन में सभी पक्षों ने संघर्षविराम पालन का संकल्प लिया

[email protected] । Apr 11 2016 10:36AM

यमन में एक साल चल रहे संघर्ष के सभी पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में किए गए संघर्षविराम का पालन करने का संकल्प लिया है। यह संघर्षविराम रविवार आधी रात से लागू हो गया।

मारिब। यमन में पिछले एक साल चल रहे संघर्ष के सभी पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में किए गए संघर्षविराम का पालन करने का संकल्प लिया है। यह संघर्षविराम रविवार आधी रात से लागू हो गया। इसके कारण एक स्थायी शांति समझौते तक पहुंचने के लिए नई वार्ता से पहले सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। पिछले एक साल से चल रहे संघर्षों में हजारों लोग मारे गए हैं और 24 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और ये लोग यमन के पड़ोसी देशों में जाकर रहने को मजबूर हो गए हैं।

राष्ट्रपति अब्दराब्बुह मंसूर हादी के वफादार बलों के चीफ ऑफ स्टाफ ने पुष्टि की है कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजे से ‘‘संघर्षविराम लागू हो गया।’’ जनरल मोहम्मद अली अल मकदाशी ने संवाददाताओं से कहा कि यदि हुती विद्रोही संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं करते तो वे इसका सम्मान करेंगे। सऊदी नीत गठबंधन के पिछले वर्ष मार्च में हादी सरकार के समर्थन में हवाई हमले शुरू करने के कारण संघर्ष विराम की तीन कोशिशें पहले असफल रह चुकी हैं। गठबंधन ने उस समय हस्तक्षेप किया था जब जैदी शिया हुतियों ने सितंबर 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और इसके बाद वे अन्य क्षेत्रों में बढ़ गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़