रूस पर परमाणु हमला करने की योजना बना रहा था अमेरिका? सीमा के 20 किमी के भीतर आ गए US बॉम्बर्स

America Russia
अभिनय आकाश । Nov 24 2021 1:10PM

रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी हमलावरों ने नवंबर महीने की शुरुआत में दो अलग-अलग दिशाओं से रूस पर परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास किया था। रूस का आरोप है कि अमेरिकी विमान रूसी सीमा के 20 किमी (12.4 मील) के भीतर आ गए थे।

रूस और यूक्रेन के बीच की तनातनी जल्द ही हिंसक मोड़ लेने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन अब रूस की तरफ से अमेरिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन पर परमाणु हमला करने के इरादे से यूएस बॉम्बर्स की तरफ से पूर्वाभ्यास किया गया था। रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी हमलावरों ने नवंबर महीने की शुरुआत में दो अलग-अलग दिशाओं से रूस पर परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास किया था। रूस का आरोप है कि अमेरिकी विमान रूसी सीमा के 20 किमी (12.4 मील) के भीतर आ गए थे।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन की ‘समिट फॉर डेमोक्रेसी’ में शामिल होंगे पीएम मोदी! चीन और रूस सूची से बाहर, ताइवान आमंत्रित

रूस की तरफ से ये बड़ा आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन को लेकर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच तनातनी की स्थिति लगातार बनी हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों को अपने दक्षिणी पड़ोसी यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर आशंका जताई जा रही है। मॉस्को ने बदले में संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूक्रेन पर उत्तेजक और गैर-जिम्मेदार व्यवहार का आरोप लगाया है। दरअसल, रूस का इशारा यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति, यूक्रेन द्वारा पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थित अलगाववादियों के खिलाफ तुर्की स्ट्राइक ड्रोन के उपयोग और नाटो सैन्य अभ्यास की ओर था।

इसे भी पढ़ें: International Highlights: मिसाइल परीक्षण के लिए US ने की रूस की निंदा, जाधव को मिला अपील का अधिकार, पढ़ें अन्य बड़ी खबरें

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि मास्को ने अमेरिकी रणनीतिक हमलावरों द्वारा गतिविधि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस महीने रूस के करीब 30 उड़ानें भरी थीं। उन्होंने कहा कि यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। शोइगु ने कहा कि रूस के खिलाफ अमेरिकी परमाणु हमले का प्रयास है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़