सबसे बड़े वॉटर स्लाइड में अमेरिकी सांसद के बेटे की मौत

[email protected] । Aug 8 2016 1:00PM

कन्सास के सांसद के बेटे की एक वॉटर स्लाइड में मौत हो गई है। अधिकारियों और बच्चे के परिवार ने यह जानकारी दी है। इस वॉटर स्लाइड को दुनिया की सबसे बड़ी वॉटर स्लाइड माना जाता है।

कन्सास सिटी। कन्सास राज्य के सांसद के बेटे की यहां स्थित एक वॉटर स्लाइड में मौत हो गई है। अधिकारियों और बच्चे के परिवार ने यह जानकारी दी है। इस वॉटर स्लाइड को दुनिया की सबसे बड़ी वॉटर स्लाइड माना जाता है। कन्सास की कन्सास सिटी में स्थित श्लिटेरबान वॉटर पार्क में जिस बच्चे की मौत हुई उसकी अधिकारी तुरंत पहचान नहीं कर सके। लेकिन राज्य के प्रतिनिधि स्कॉट श्वाब और उनकी पत्नी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि बच्चा उनका बेटा सालेब थॉमस श्वाब था।

श्लिटेरबान की प्रवक्ता विंटर प्रॉसेपियो ने बताया कि बच्चे की मौत पार्क के मुख्य आकर्षण वेरूक्ट में हुई है। यह 168 फुट ऊंचा वॉटर स्लाइड है जिसमें 264 सीढ़ियां हैं। पार्क की वेबसाइट के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे दुनिया का सबसे ऊंचा वॉटर स्लाइड माना गया है। बच्चे की मौत कैसे हुई है इस बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पार्क आज बंद रहेगा और यह राइड जांच पूरी होने तक बंद रहेगी। स्कॉट श्वाब ओलाथे से रिपब्लिक पार्टी के सदस्य हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़