Russia Ukraine Conflict: आरोप, चेतावनी और अब नसीहत, कूटनीतिक तरीके से यूक्रेन समस्या को हल करना चाहते हैं बाइडेन

Biden
अभिनय आकाश । Feb 19 2022 1:10PM

पहले रूस पर आरोप लगाया फिर रूस को चेतावनी दी और अब अमेरिका की तरफ से नसीहत भी दी जा रही है। अमेरिका ने रूस को एक नसीहत भी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस यूक्रेन सीमा से सेना वापस ले जाए। बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाए।

दुनिया के किसी भी कोने में जब कोई भी छोटी सी घटना होती है तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। इस वक्त रूस और अमेरिका आमने-सामने हैं जिसकी वजह से न केवल पूरा यूरोप बल्कि दुनिया हर गतिविधि को गंभीरता से देख रही है। दुनिया के दो सबसे ताकतवर देश एक अमेरिका और दूसरा रूस और दोनों के बीच अविश्वास की खाई लगातार और गहरी होती जा रही है। दोनों ही देशों के लाखों सैनिक आमने-सामने हैं। अमेरिका की मानें तो रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। वहीं रूस के पीछे हटने के दावे को न तो अमेरिका मानने को तैयार है और न ही नाटो। 

बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाए

पहले रूस पर आरोप लगाया फिर रूस को चेतावनी दी और अब अमेरिका की तरफ से नसीहत भी दी जा रही है। अमेरिका ने रूस को एक नसीहत भी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस यूक्रेन सीमा से सेना वापस ले जाए। बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाए। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन की मदद के लिए पश्चिमी देश एकजुट हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर रूस का फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन शुरू हुआ तो मचेगी तबाही! यूक्रेन में कार में ब्लास्ट के बाद गैस पाइपलाइन में लगी आग

संघर्ष नहीं चाहते हैं 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को चेतावनी देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि हम एक संघर्ष नहीं चाहते हैं, लेकिन यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस कारणों को भी सही नहीं ठहराया जा सकता है। इसके बावजूद अगर रूस अपनी योजनाओं पर टिके रहता है, तो वह एक विनाशकारी और अनावश्यक युद्ध के लिए जिम्मेदार होगा। 

अभी भी कुछ देरी नहीं हुई 

बड़ी बात ये है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन करेंगे। पश्चिमी देश पूरी तरह से एकजुट हैं। अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो हम रूस पर प्रतिबंध  लगाने को तैयार हैं। बाइडेन ने कहा कि मैं फिर कहना चाहता हूं कि रूस डिप्लोमैटिक रास्ता भी अपना सकता है। अभी भी कुछ देरी नहीं हुई है। सेना की वापसी की बात राजनयिक स्तर पर सुलझाया जा सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़