America की Immigration Politics में नया विवाद, Brandon Gill ने पूछा- Dallas है या Pakistan?

Brandon Gill
प्रतिरूप फोटो
X
एकता । Feb 8 2026 5:45PM

रिपब्लिकन नेता ब्रैंडन गिल ने डलास में मुस्लिम प्रवासियों की बढ़ती आबादी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि शहर के कुछ हिस्से पाकिस्तान जैसे लगते हैं, जिससे अमेरिका में इमिग्रेशन और सीमा सुरक्षा की बहस तेज हो गई है। मुस्लिम समुदाय ने इस टिप्पणी को नफरत फैलाने वाला और विभाजनकारी बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता ब्रैंडन गिल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि टेक्सास के डलास इलाके में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम प्रवासी आ रहे हैं कि वहां का माहौल पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा, 'जब आप डलास के कुछ मॉल में जाते हैं और चारों ओर देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, टेक्सास में नहीं। यह एक बड़ी समस्या है।'

गिल का दावा है कि उन्हें अपने वोटर्स से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। लोग परेशान हैं कि उनकी पुश्तैनी जमीनों के पास बड़ी-बड़ी मस्जिदें और नई कम्युनिटीज बन रही हैं। गिल के अनुसार, बाहर से आने वाले लोगों की वजह से वहां की पुरानी संस्कृति और रहन-सहन खत्म हो रहा है, जिसे वहां के लोग प्यार करते थे।

इसे भी पढ़ें: New chapter in India-Malaysia relations | रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक विकास की ओर बढ़ते कदम, आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं

मुस्लिम समुदाय की प्रतिक्रिया

ब्रैंडन गिल की इन बातों का वहां रहने वाले मुस्लिम अमेरिकियों और कई अन्य लोगों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये टिप्पणियां नफरत फैलाने वाली हैं और समाज को आपस में बांटती हैं। मुस्लिम अमेरिकी वहां के समाज का हिस्सा हैं और उन्हें इस तरह निशाना बनाना गलत है। यह बयान राज्य की एकता और भाईचारे की भावना के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें: Chenab नदी पर भारत का Mega Project, Sawalkote Dam से क्यों बढ़ी Pakistan की टेंशन? जानें सब कुछ

विवाद की वजह

यह पूरा मामला अमेरिका में चल रही 'प्रवासी और सीमा सुरक्षा' की बहस से जुड़ा है। टेक्सास हमेशा से प्रवासियों के मुद्दे का केंद्र रहा है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि टेक्सास में ज्यादातर प्रवासी लैटिन अमेरिका से आते हैं, न कि मुस्लिम देशों से। ब्रैंडन गिल पहले भी अपने इमिग्रेशन विरोधी बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़