समुद्र में चीन का खतरनाक पनडुब्बी प्लान, अमेरिका की मदद से ड्रैगन की जल समाधि बनाएगा ताइवान?

China
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Sep 24 2022 6:33PM

साउथ चाइना सी में दो नए सबमरीन बेस बनाए गए हैं। ये सबमरीन बेस हेनान द्वीप के यूलिन नेवल बेस पर तैयार किए गए हैं। यूलिन नेवल पर पहले चार बेस थे जबकि अब इनकी संख्या 6 हो गई है।

साउथ चाइना सी में जंग की तैयारी तेज हो गई है। चीन और अमेरिका में किसी भी वक्त संग्राम छिड़ सकता है क्योंकि अमेरिका के ताइवान स्टेट में घुसने से चीन बौखलाया हुआ है। अब उसने अमेरिका और ताइवान के खिलाफ साउथ चाइना सी में विनाशक हथियारों को तैनात कर दिया। अमेरिका और नाटो के जंगी जहाजों के ताइवान स्टेट में आने से चीन का पारा हाई हो गया है। अमेरिका की धमकी से ड्रैगन बौखला गया है। वहीं ताइवान ने भी चीन के प्लान को नेस्तोनाबूद करने की तो जैसे ठान ली है। कुल मिलाकर कहे तो साउथ चाइना सी में ताइवान स्टेट में महासंग्राम का अलार्म बच चुका है। 

इसे भी पढ़ें: बीजिंग पर सेना का नियंत्रण, जिनपिंग हुए हाउस अरेस्ट? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई

अमेरिका का डेस्टर जैसे ही ताइवान स्टेट में घुसा तो चीन के वॉर शिप ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन इतने से ही चीन का गुस्सा कम नहीं हुआ। उसने ताइवान में ताबड़तोड़ अपने जंगी जेट और जहाजों की फौज भेजकर धमकाना शुरू कर दिया। चीन की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने पिछले कुछ घंटों में ही दो बार ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। पचास से ज्यादा फाइटर जेट और 10 से ज्यादा वॉर शिप ताइवान की सीमा में घुसा दी। ताइवान स्टेट में चीन ने पूरी तरह जंग का मोर्चा तैयार कर दिया है। वहीं उसने अमेरिका के खिलाफ साउथ चाइना सी में चक्रव्यूह तैयार करना शुरू कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने ताइवान और रूस के मुद्दे को लेकर चीन पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ चाइना सी में दो नए सबमरीन बेस बनाए गए हैं। ये सबमरीन बेस हेनान द्वीप के यूलिन नेवल बेस पर तैयार किए गए हैं। यूलिन नेवल पर पहले चार बेस थे जबकि अब इनकी संख्या 6 हो गई है। मेक्सार की सैटेलाइट तस्वीर से साउथ चाइना सी में चीनी साजिश का खुलासा हुआ है। पोत की संख्या के मामले में चीन की नौसेना दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है। वह सैन्य विस्तार के दृष्टिकोण से तेजी से नए युद्धपोत बना रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभी से खुद को मजबूत करने में जुटा है। ताइवान पर अमेरिका ने जब से चीन को धमकाया है, तब से ड्रैगन ने समुद्र के भीतर अपनी युद्ध की तैयारियों को तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन मसले पर भारत ने फिर दोहराया, यह युद्ध का युग नहीं, बातचीत से निकले हल

ताइवान ने भी चीनी प्लान को नेस्तोनाबूद करने का प्लान बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है। 10 नए कार्बेट शिप बनाने का प्लान ताइवान ने बनाया है। वॉरशिप श्युंग फेंग II और III एंटी शिप मिसाइल से लैस होंगे। जो चीन के जहाजों की समुंद्र में ही जलसमाधि बना देंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़