China, Japan ने सैन्य हॉटलाइन स्थापित की

military hotline
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की इस सप्ताहांत होने वाली बीजिंग यात्रा से पहले हॉटलाइन प्रणाली की घोषणा की गयी। हयाशी दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए चीन के विदेश मंत्री छिन कांग से बात करने आएंगे।

चीन और जापान ने पूर्वी चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र में आक्रामक गश्त के कारण घटने वाली समुद्री और हवाई घटनाओं के प्रबंधन और नियंत्रण की अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को एक सैन्य हॉटलाइन की स्थापना की। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की इस सप्ताहांत होने वाली बीजिंग यात्रा से पहले हॉटलाइन प्रणाली की घोषणा की गयी। हयाशी दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए चीन के विदेश मंत्री छिन कांग से बात करने आएंगे। जापान के विदेश मंत्री की 2019 के बाद से चीन की यह पहली यात्रा है।

तब हयाशी के पूर्ववर्ती तोशिमित्सू मोतेगी बीजिंग आये थे। इसके बाद चीन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था। चीन ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए देश की सीमाओं को फिर से खोला। चीन के रक्षा मंत्रालय ने हॉटलाइन की घोषणा करते हुए कहा कि चीन और जापान के विदेश विभागों के बीच हुई सहमति के अनुसार दोनों पक्षों ने समुद्री तथा हवाई संपर्क प्रणाली के लिए सीधी टेलीफोन सेवा का निर्माण पूरा किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़