क्वाड को घेरने की चीनी कोशिश को लगा करारा झटका, 10 प्रशांत राष्ट्रों को साधने की कोशिश हुई नाकाम
प्रशांत महासागर क्षेत्र के 10 द्वीपीय देशों को साधने की चीन की कोशिशों को करारा झटका लगा है। चीन की तरफ से सोलोमन द्वीप के साथ सुरक्षा करार कर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की चुनौती बढ़ाने वाले चीन को 10 देशों के साथ करार की उम्मीद थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन ने क्वाड देशों को घेरने के लिए अपने अभियान को और तेज कर दिया है। सोलोमन द्वीप के साथ सिक्योरिटी डील के बाद चीन की मंशा पैसिफिक देशों के कई और देशों के साथ सुरक्षा समझौते करने की है। ताकी चीन क्वाड देशों के मुहाने तक आ सके। इसी अभियान के अगले दौर में चीनी विदेश मंत्री वांग यी फिजी पहुंचे थे। चीन फिजी के साथ भी कई मुद्दों पर सहयोह बढ़ाना चाहता है। प्रशांत देशों के आठ देशों के साथ चीन की नजदीकी बढ़ाने पर अमेरिका के साथ ऑस्ट्रेलिया की भी नजर है। चीनी विदेश मंत्री के फिजी पहुंचने से पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की नई विदेश मंत्री पेनी वोंग फिजी दौरे पर पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: कैसा था पुराना भारत, यहां जानिए प्राचीन भारतीय इतिहास का घटनाक्रम
प्रशांत महासागर क्षेत्र के 10 द्वीपीय देशों को साधने की चीन की कोशिशों को करारा झटका लगा है। चीन की तरफ से सोलोमन द्वीप के साथ सुरक्षा करार कर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की चुनौती बढ़ाने वाले चीन को 10 देशों के साथ करार की उम्मीद थी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी यही उम्मीद लेकर मीटिंग के लिए फिजी पहुंचे थे, लेकिन किसी समझौते पर सहमति नहीं बन सकी। इस दौरान वांग यी ने द्वीपीय देशों से कहा कि वे चीन की महत्वाकांक्षाओं को लेकर किसी भी तरह का डर अपने मन में न रखें। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ग्रुप एबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'चीन ने प्रशांत महासागर क्षेत्र के 10 द्वीपीय देशों के साथ करार करने की योजना बनाई थी, जो सफल नहीं हो सकी है।'
इसे भी पढ़ें: पहली बार चीन को लेकर CM योगी की तरफ से किया गया बड़ा दावा, उड़ जाएंगे ड्रैगन के होश
ऑस्ट्रेलिया फिजी की नई सरकार को सहयोग का भरोसा देते हुए चीन के सुरक्षा प्रस्ताव को लेकर चेताया भी है। ऑस्ट्रेलिया की योजना प्रशांत क्षेत्र के देशों की मदद बढ़ाने के साथ यहां डिफेंस ट्रेनिंग स्कूल खोलने की भी योजना है। प्रशांत क्षेत्र के आठ छोटे-छोटे देशों में अपनी पैठ बनाने के लिए चीन ने फिजी से प्रशांत द्वीप फोरम में सेक्रेटरी जनरल हेनरी पुना से भी मुलाकात की। इस मुलाकात से चीन के प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को लेकर सहयोग पर जोर दिया गया।
अन्य न्यूज़