कांगो में नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हुई

boat
प्रतिरूप फोटो
ANI

नदी आयुक्त कॉम्पेटेंट लोयोको ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई। इसमें लगभग 400 यात्री सवार थे। ‘

कांगो में इस सप्ताह के शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 50 से बढ़कर 148 हो गई है तथा 100 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद नाव पलट गई, जिससे कम से कम 148 लोग मारे गए और सैकड़ों लापता हो गए। कांगो नदी में हुए हादसे के बाद दर्जनों लोगों को बचा लिया गया हालांकि इनमें से कई बुरी तरह जल गए।

रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की मदद से बचाव दलों ने बुधवार को लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। नदी आयुक्त कॉम्पेटेंट लोयोको ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई। इसमें लगभग 400 यात्री सवार थे। ‘एचबी कोंगोलो’ नामक नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़