Donald Trump प्रशासन में अमेरिका ने 1.75 लाख से अधिक US Visa रद्द किए

अमेरिका के विदेश विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में विभिन्न अपराधों और नियमों के उल्लंघन के कारण पौने दो लाख से अधिक लोगों का वीजा रद्द कर दिया है। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिकियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वीजा व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई। इसमें लापरवाही से गाड़ी चलाने से लेकर यौन उत्पीड़न और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले मामले शामिल हैं।
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 10 अगस्त अमेरिका ने सोमवार को घोषणा की कि उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लापरवाही से वाहन चलाने से लेकर यौन उत्पीड़न तक कई तरह के अपराधों के कारण 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि ये वीजा लगातार की जाने वाली जांच के तहत रद्द किए गए, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वीजा पाने वाले लोग इसकी शर्तों का पालन करें और अमेरिकियों के लिए खतरा न बनें। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के विदेश विभाग ने ऐसे विदेशी नागरिकों के 1,75,000 से अधिक वीजा रद्द किए हैं, जिन्होंने अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया, अपराध किए, अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया, अमेरिकियों के साथ धोखाधड़ी की, हमारी आव्रजन व्यवस्था का दुरुपयोग किया या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला।’’ देशवार वीजा रद्द किए जाने का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं था।
बयान में कहा गया, ‘‘अमेरिकी वीजा अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। विभाग उन लोगों से हमारे समुदायों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध हर उपाय का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो इसका दुरुपयोग करते हैं।
अन्य न्यूज़













