Bengaluru में बाढ़ और जलभराव रोकने को 2,000 करोड़ रुपये के कार्य शुरू: DK Shivakumar

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने महादेवपुरा के गुंजूर में नाले और बाढ़ नियंत्रण कार्यों की नींव रखी। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए दो हजार करोड़ रुपये से राजकालुवे और ड्रेनेज विकसित किए जा रहे हैं। शहर में सुरक्षा दीवार बनाने और अतिक्रमण हटाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य बेंगलुरु की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। उन्होंने जोर दिया कि शहर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है और पिछले तीन वर्षों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बेंगलुरु के इतिहास में विकास कार्यों के लिए इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि का निवेश नहीं किया गया।

शिवकुमार महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के गुंजूर में विश्व बैंक की सहायता से संचालित कर्नाटक जल सुरक्षा एवं आपदा से निपटने संबंधी कार्यक्रम के तहत नालों और बाढ़ नियंत्रण कार्यों की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों का संज्ञान लिया है। मानसून से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से राजकालुवे (बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नाले) और वर्षा जल निकासी नालों के विकास कार्य शुरू किए गए हैं।” मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शिवकुमार ने भरोसा दिलाया कि कई अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा दीवारों के निर्माण और अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़