यूक्रेन से प्रत्येक भारतीय को स्वदेश भेजा जाएगा: भारतीय राजदूत

Partha Sathpathy

रूस ने बृहस्पतिवार को यू्क्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद यूक्रेन के उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हजारों भारतीय छात्र परेशान हैं और प्राधिकारियों से सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

कीव| यूक्रेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी ने शुक्रवार को इस देश में फंसे भारतीय छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि भारत सरकार इस देश से सभी भारतीय नागरिकों को बाहर निकालेगी। सत्पथी ने साथ ही अस्थायी केंद्रों में शरण लेने वाले छात्रों से स्थिति के बारे में यथार्थवादी होने और दोस्तों और परिवारों को यह बताने का आग्रह किया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।’’

रूस ने बृहस्पतिवार को यू्क्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद यूक्रेन के उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हजारों भारतीय छात्र परेशान हैं और प्राधिकारियों से सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

सत्पथी ने कहा, ‘‘भारत सरकार इस मामले से पूरी तरह से अवगत है। हर भारतीय वापस घर जाएगा। विमानों को सेवा में लगाया जा रहा है। कर्मियों को सेवा में लगाया जा रहा है लेकिन यह एक युद्धक्षेत्र है। हमें स्थिति के बारे में यथार्थवादी होना होगा। इसलिए, अपने दोस्तों को बताएं कि वे यूक्रेन में कहीं भी हों, चीजें ठीक हो जाएंगी।’’ एक छात्र द्वारा साझा किए गए वीडियो में वह चिंतित भारतीय नागरिकों को संबोधित करतेदिख रहे हैं। सत्पथी ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन से भारतीयों को पड़ोसी देशों की सीमा पार करके निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया कुछ भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए दो उड़ानें संचालित करने की भी योजना बना रही है।

सत्पथी ने कहा, ‘‘पड़ोसी देशों में स्थित हमारे दूतावासों, विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ समन्वय के बाद, वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। रोमानिया के रास्ते, हम छात्रों के पहले जत्थे को भेजेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़