Donald Trump की नीतियों से गठबंधन कमजोर, Halifax Security Forum ने वैश्विक नेतृत्व पर जताई चिंता

हैलिफैक्स अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच के प्रमुख पीटर वैन प्राग ने आगाह किया है कि अमेरिकी नीतियों के चलते अब लोकतांत्रिक देश उस पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर सकते। कनाडा में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने अन्य देशों से साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर लगाए गए शुल्कों और दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती तल्खी का भी जिक्र हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण वर्षों पुराने गठबंधनों में तनाव पैदा होने का दावा करते हुये एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अमेरिका अब लोकतांत्रिक देशों के नेतृत्वकर्ता के रूप में भरोसेमंद नहीं रह गया है और अन्य देशों से आगे बढ़कर नेतृत्व करने का आग्रह किया। ‘हैलिफैक्स अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ के अध्यक्ष पीटर वैन प्राग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अमेरिका के पूर्वानुमानित नेतृत्वकर्ता नहीं रहने से लोग, संस्थान और देश एक नयी दिशा तलाश रहे हैं। वे ऐसे मार्गदर्शक की तलाश में हैं, जो उन्हें सही रास्ता दिखा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी एक देश अमेरिका के प्रभाव की जगह नहीं ले सकता, लेकिन उन आदर्शों को बनाए रखना हमारे ऊपर है।’’ अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह फोरम प्रतिवर्ष लगभग 300 सैन्य अधिकारियों, अमेरिकी सांसदों, राजनयिकों और विद्वानों को आकर्षित करता है।
इसका आयोजन ‘वेस्टिन नोवा स्कोशियन’ होटल में किया जाता है। ची कार्नी के साथ बैठक के बान में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्कद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कनाडा की फिर से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वाशिंगटन के साथ बातचीत में कनाडा का रुख पहले से अधिक सख्त हो गया है।
ट्रंप ने कहा, किसी वजह से उन्हें बढ़ावा मिला है। अब हम उन्हें ऐसा महसूस नहीं होने दे सकते। ट्रंप कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कह चुके हैं।
उन्होंने कनाडा पर ऐसे शुल्क भी लगाए हैं, जिससे दोनों पुराने सहयोगी देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इसके जवाब में कार्नी ने अमेरिका पर कनाडा की निर्भरता कम करने के लिए यूरोप, चीन और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने की पहल की है।
अन्य न्यूज़













