Indian-origin की प्रोफेसर डच नोबेल पुरस्कार से होंगी सम्मानित

Joyeeta Gupta
प्रतिरूप फोटो
Deccan News

जोइता गुप्ता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में सतत और पर्यावरण एवं विकास की संकाय प्राध्यापक हैं। उन्हें अपने उत्कृष्ट, अग्रणी और प्रेरक वैज्ञानिक कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है। अपने शोध में वह एक न्यायपूर्ण और स्थायी दुनिया पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

लंदन। भारतीय मूल की प्रोफेसर जोइता गुप्ता उन दो वैज्ञानिकों में शामिल हैं जिन्हें प्रतिष्ठित स्पिनोजा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, इस पुरस्कार को डच नोबेल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। नीदरलैंड अनुसंधान परिषद ने बुधवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की। जोइता गुप्ता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में सतत और पर्यावरण एवं विकास की संकाय प्राध्यापक हैं। उन्हें अपने उत्कृष्ट, अग्रणी और प्रेरक वैज्ञानिक कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है। अपने शोध में वह एक न्यायपूर्ण और स्थायी दुनिया पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Northern Afghanistan में मिनीबस दुर्घटनाग्रस्त, नौ बच्चों समेत 25 लोगों की मौत

नीदरलैंड अनुसंधान परिषद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जोइता गुप्ता को आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार इसके लिए चुने गए एक अन्य वैज्ञानिक टोबी कियर्स के साथ चार अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा। टोबी कियर्स एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में म्यूचुअलिस्टिक इंटरैक्शन के प्रोफेसर हैं। जोइता गुप्ता को पुरस्कार के रूप में वैज्ञानिक अनुसंधान पर खर्च करने के लिए 15 लाख यूरो प्रदान किए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़