सोने की अवैध खदान में भूस्खलन, 12 महिलाओं की मौके पर ही हुई मौत; 2 घायल

landslide
प्रतिरूप फोटो
Google common license

इंडोनेशिया के सोने की अवैध खदान में भूस्खलन होने से 12 महिलाओं की मौत हो गई है।राजगुकगुक ने बताया कि दो घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में दो घायल महिलाओं को बचाया लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया।

मेडन (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन अभियान के दौरान भूस्खलन हो गया जिसके चलते करीब 12महिलाएं कई टन मि्टटी के नीचे दब गई, जिनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिंग नेटाल जिले के एक दूरदराज के गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं बृहस्पतिवार को 2 मीटर (6.5 फीट) गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं। तभी भूस्खलन ने आसपास की पहाड़ियों को हिला दिया और वे सभी महिलाएं उसकी मिट्टी के नीचे दब गईं।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक स्वतंत्रता पर ‘यूएससीआईआरएफ’ की रिपोर्ट भारत के खिलाफ, पक्षपातपूर्ण:अमेरिकी संगठन

राजगुकगुक ने बताया कि दो घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में दो घायल महिलाओं को बचाया लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र में सोने के अवैध गड्ढों को बंद कर दिया है जहां से बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन से पहले तक ग्रामीण पारंपरिक तरीके से सोना निकालते थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़