जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी नहीं

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 20, 2016 4:54PM
जापान में लगातार दूसरे दिन आज भूकंप का भारी झटका महसूस किया गया, लेकिन फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
तोक्यो। जापान में लगातार दूसरे दिन आज भूकंप का भारी झटका महसूस किया गया, लेकिन फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण ने बताया कि मियाको शहर से 167 किलोमीटर दूर उत्तरी जापान के तट के निकट 6–0 तीव्रता का एक छिछला भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और इससे सूनामी का कोई खतरा नहीं है।
शुक्रवार को पूर्वोत्तर जापान में फुकुशिमा के दक्षिण में इबाराकी प्रीफेक्चर के तट के निकट 5.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था। अधिकारियों ने बताया कि 2011 के जबरदस्त भूकंप से आई सूनामी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार के भूकंप के बाद विकिरण स्तर में कोई अनियमितता नहीं दिखी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़