जमानत की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में जूलियन असांज को हो सकती है सजा

julian-assange-will-be-sentenced-for-violating-the-terms-of-bail

जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए असांजे को 12 महीने कैद की सजा सुनाई जा सकती है। हालांकि जेल में उनके बिताए गए समय का भी ख्याल रखा जा सकता है।

लंदन। विकीलीक्स के संस्थापक जुलिएन असांजे जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए लंदन में सजा का सामना करेंगे। यह जानकारी अदालत के एक अधिकारी ने दी। जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए असांजे को 12 महीने कैद की सजा सुनाई जा सकती है। हालांकि जेल में उनके बिताए गए समय का भी ख्याल रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: जूलियन असांज के वकील ने स्पेन की अदालत में ‘जबरन वसूली’ की शिकायत दाखिल की

लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में सात वर्षों बिताने के बाद 47 वर्षीय असांजे को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा। असांजे ने 2012 में दूतावास में शरण ली थी ताकि स्वीडन में वह बलात्कार के आरोपों से बच सकें। इक्वाडोर द्वारा उनके शरणार्थी का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़