केन्या : अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों को ले जा रही बस पलटने से 21 लोगों की मौत

Ditch
प्रतिरूप फोटो
ANI

पीटर मायना ने बताया बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं।

अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस के शुक्रवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी, जहां यह दुर्घटना हुई। न्यान्जा प्रांत (जहां किसुमु स्थित है) के क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मायना ने बताया बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़