Live Updates |PM Modi Namibia Visit: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, एयरपोर्ट पर हुआ पारंपरिक ढोल नृत्य से स्वागत

मोदी राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया की यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।
Jul 09, 2025 13:06 | भारतीय समुदाय ने किया स्वागतनामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत। पीएम ने एक्स पर लिखा- 'नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत-नामीबिया की घनिष्ठ मित्रता को लेकर बेहद आशावादी है और विंडहोक में हुए विशेष स्वागत में यह झलकता है। मुझे अपने प्रवासी समुदाय पर, खासकर जिस तरह से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है, उस पर बेहद गर्व है।'
|
Jul 09, 2025 12:37 | भारत को यूरेनियम निर्यात पर होगी बातचीतइस यात्रा के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में भारत को यूरेनियम निर्यात, नामीबिया में हाल ही में हुई तेल और गैस खोजों का अन्वेषण और संभावित रक्षा सहयोग शामिल हैं। यह यात्रा अफ्रीकी देशों के साथ मज़बूत संबंध बनाने के भारत के प्रयासों पर भी प्रकाश डालती है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करना शामिल है। |
Jul 09, 2025 12:34 | पीएम का योग के साथ हुआ स्वागतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, यहां वे नामीबिया की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान ठहरेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नामीबिया की राजकीय यात्रा के दौरान होटल में ठहरने पर योग के साथ स्वागत किया गया। |
Jul 09, 2025 12:31 | पारंपरिक नामीबियाई ढोल बजायाएअरपोर्ट पर आगमन पर प्रधानमंत्री का गरमजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य के साथ पीएम का स्वागत हुआ और उन्होंने पारंपरिक नामीबियाई ढोल बजाने का अभ्यास किया।
|
Jul 09, 2025 12:25 | प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्राप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर विंडहोक, नामीबिया पहुंचे। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है, और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी नामीबिया यात्रा है।
|
अन्य न्यूज़












