तुर्की में 12,000 से अधिक पुलिस अधिकारी निलंबित

तुर्की प्रशासन ने जुलाई में असफल तख्तापलट के मास्टरमाइंड आरोपी मुस्लिम मौलवी फेतुल्लाह गुलेन के साथ कथित संपर्कों को लेकर 12,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

अंकारा। तुर्की प्रशासन ने जुलाई में असफल तख्तापलट के मास्टरमाइंड आरोपी मुस्लिम मौलवी फेतुल्लाह गुलेन के साथ कथित संपर्कों को लेकर 12,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी आज पुलिस मुख्यालय में दी गयी।

पुलिस प्रशासन ने एक बयान में बताया कि ड्यूटी से निलंबित किये गये 12,081 में से 2,523 पुलिस प्रमुख थे। इनके खिलाफ तख्तापलट के प्रयास को लेकर जांच की जा रही थी। उन्हें गुलेन आंदोलन के साथ संपर्कों के संदेह में निलंबित कर दिया गया है। तुर्की ने गुलेन आंदोलन को क्रांति के लिए दोषी ठहराया था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़