नाइजीरिया ने व्यापारिक टैंकर के अपहरण की कोशिश की नाकाम

[email protected] । Aug 19 2016 11:06AM

नाइजीरिया की नौसेना ने तेल समृद्ध पश्चिमी अफ्रीकी देश के समुद्री तट के निकट ब्रितानी झंडे वाले व्यापारिक पोत पर समुद्री लुटेरों के हमले को नाकाम कर दिया है।

लागोस। नाइजीरिया की नौसेना ने तेल समृद्ध पश्चिमी अफ्रीकी देश के समुद्री तट के निकट ब्रितानी झंडे वाले व्यापारिक पोत पर समुद्री लुटेरों के हमले को नाकाम कर दिया है। कमोडोर क्रिस्टियन एजेकोबे ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नौसेना को बुधवार को सूचना मिली थी कि समुद्री लुटेरे दक्षिणी रिवर्स स्टेट में बोनी से 20 समुद्री मील दूर एमटी वेक्टिस ऑस्प्रे का अपहरण करने वाले हैं जिसके बाद नौसेना ने एक युद्धपोत तैनात किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘एनएनएस नवाम्बा ने पोत की ओर जा रहे हमलावरों को उलझाए रखा जिसके कारण उन्हें अपने सामने मौजूद अधिक मजबूत सैन्य बल के चलते अपना अभियान बीच में छोड़ना पड़ा।’’ एजेकोबे ने कहा, ‘‘इस बीच, नौसेना के विशेषज्ञों ने चालक दल के सदस्यों को बचाया जिन्होंने स्वयं को व्यापारिक टैंकर के एक कक्ष में बंद कर रखा था।’’ उन्होंने कहा कि चालक दल के सदस्य एवं पोत दोनों सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़