अफगानिस्तान में अपहृत सात भारतीयों में से एक सुरक्षित देश लौटा

one-of-seven-indians-abducted-in-afghanistan-returned-safely
[email protected] । Mar 19 2019 12:55PM

तालिबान के आतंकवादियों ने अशांत उत्तरी प्रांत बगलान में पिछले साल छह मई को भारत के सात इंजीनियरों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार अफगानिस्तान सरकार से आग्रह करता आ रहा है।

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अपहृत हुए सात भारतीय व्यक्तियों में से एक व्यक्ति 10 महीने बाद सुरक्षित भारत वापस लौट आया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत बाकी बचे छह भारतीय नागरिकों की जल्द सुरक्षित वापसी के लिए अफगानिस्तान सरकार के साथ काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने अफगानिस्तान के 58 सैनिकों को किया कैद- रक्षा मंत्रालय

तालिबान के आतंकवादियों ने अशांत उत्तरी प्रांत बगलान में पिछले साल छह मई को भारत के सात इंजीनियरों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार अफगानिस्तान सरकार से आग्रह करता आ रहा है। मंत्रालय ने अफगानिस्तान सरकार का इसके लिए शुक्रिया अदा किया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान सरकार के समक्ष कई अवसरों पर यह मुद्दा उठाया है।

इसे भी पढ़ें: आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने टेस्ट में पहली बार जीत का स्वाद चखा

All the updates here:

अन्य न्यूज़