भारी बारिश के बाद केन्या में बाढ़ का प्रकोप, भूस्खलन से 34 लोगों की मौत

नैरोबी (केन्या)। केन्या के पश्चिमी हिस्से में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण 34 लोगों की मौत हो गयी। गृह मंत्री फ्रेड मातिआंगी ने बताया कि पोकोट सेंट्रल जिले के तकमाल गांव में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत हो गयी। पोकोट दक्षिण में परूआ और तपाच गांव में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत हो गयी। पश्चिम पोकोट काउंटी के आयुक्त अपोलो ओकेलो ने कहा कि दो नदियों में बाढ़ आने के कारण कीटाले और लोडवार के बीच सड़क पर कार बह जाने से पांच अन्य लोगों की मौत हो गई।
Tana River Flood Alert!
— WRAKenya (@WRA_Kenya) November 24, 2019
Garissa experiencing heavy rainfall all settlements close to Tana river are flooded and the river level is at 5m this morning and burst the banks.
Move to higher ground.
Comply for safety.
Tel: 0202732291/2729048/9
Hotline: 0700 056472 pic.twitter.com/dNvbLb1eV0
इसे भी पढ़ें: मैक्सिको में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
सामान्य से अधिक बारिश के बाद बाढ़ आने से पूर्वी अफ्रीका में दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वर्षा जनित घटनाओं में एक महीने में 72 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमालिया, दक्षिण सूडान और केन्या के कई हिस्से में चार से छह हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है। नवंबर में मूसलाधार बारिश होना असमान्य है।
अन्य न्यूज़