'जेलेंस्की' को डेट कर रही हैं पुतिन की बेटी, 5 साल से चल रहा रिश्ता, 2 वर्षों में 50 बार की मुलाकात

Putin daughter
Creative Common
अभिनय आकाश । May 20 2022 2:08PM

यूक्रेन पर हमले के पुतिन के फैसले ने उनके आस पास के लोगों को भी प्रभावित किया है। इसका असर पुतिन की बेटी पर भी पड़ा है। जिसकी वजह से पुतिन की बेटी कैटेरीना मास्को से म्यूनिख अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने नहीं जा पाई जब उनके साथ रूसी खुफिया सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे।

यूक्रेन पर रूस का हमला दो महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी जारी है।लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर किसी को हैरान कर देगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा जेलेंस्की के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच पिछले पांच सालों से रिश्ता चल रहा है। लेकिन चौंकई मत ये पुतिन के धुर विरोधी व्लादोमोर जेलेंस्की नहीं बल्कि कैटेरीना के ब्वाॉयफैंड  इगोर जेलेंस्की हैं। जिनका केवल सरनेम जेलेंस्की है और उनका यूक्रेन के राष्ट्रपति से कोई संबंध नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में एक कैथोलिक स्कूल पर बलात्कार को बढ़ावा देने का आरोप

यूक्रेन पर हमले के पुतिन के फैसले ने उनके आस पास के लोगों को भी प्रभावित किया है। इसका असर पुतिन की बेटी पर भी पड़ा है। जिसकी वजह से पुतिन की बेटी कैटेरीना मास्को से म्यूनिख अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने नहीं जा पाई जब उनके साथ रूसी खुफिया सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। खबरों की मानें तो कैटेरीना के पार्टनर का नाम इगोर जेलेंस्की है। जेलेंस्की एक प्रोफेसनल बेले डांसर और डायरेक्टर हैं। कैटेरीना पुतिन की छोटी बेटी हैं।

इसे भी पढ़ें: बिलावल 18 मई से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

रूस के एक स्वतंत्र आउटलेट आईस्टोरीज और जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट के अनुसार कैटेरीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए सरकारी सुरक्षा के साथ म्यूनिख जाती थी। रिपोर्ट के अनुसार दोनों 2022 की शुरुआत तक म्यूनिख में साथ रहे थे। रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि जेलेंस्की से म्यूनिख में मिलने के लिए 2017 से 2019 के बीच कुल 50 बार यात्राएं भी की है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़