रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन का दावा, अब तक 17,700 रूसी सैनिकों को किया ढेर, 625 टैंक भी किए तबाह

सैनिक यूक्रेनी मीडिया ने एक अप्रैल तक मारे गए रूसी सैनिकों का आंकड़ा साझा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया कि अब तक 17,700 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही अब तक 143 विमानों, 131 हेलीकॉप्टर, 625 टैंक, 85 यूएवी, 96 एमएलआर समेत कई उपकरणों को नेस्तनाबूत किया है।
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 37वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन के कई शहरों में महज तबाही के मंजर ही दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही हैं, इमारतें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसी बीच युद्धविराम की मंशा के साथ रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हो रही है।
इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिका पर बरसा चीन, NATO विस्तार को बताया जिम्मेदार
अब तक मारे गए हैं 17,700 रूसी
सैनिक यूक्रेनी मीडिया ने एक अप्रैल तक मारे गए रूसी सैनिकों का आंकड़ा साझा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया कि अब तक 17,700 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही अब तक 143 विमानों, 131 हेलीकॉप्टर, 625 टैंक, 85 यूएवी, 96 एमएलआर समेत कई उपकरणों को नेस्तनाबूत किया है। हालांकि यूक्रेन ने अपनी सेना के हताहतों की जानकारी नहीं दी।
These are the indicative estimates of Russia’s combat losses as of April 1, according to the Armed Forces of Ukraine. pic.twitter.com/7XeUn3iU82
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) April 1, 2022
इसी बीच खबर है कि यूक्रेनी सेना ने पश्चिमी रूस में एक ऑयल डिपो पर हमला किया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच में शांति वार्ता शुरू हुई। रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोड गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के 2 हेलिकॉप्टरों ने ऑयल डिपो पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में दो लोग जख्मी हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी को व्लादिमीर पुतिन का संदेश देना चाहते हैं रूसी विदेश मंत्री
परमाणु संयंत्र छोड़ रहे हैं रूसी सैनिक
यूक्रेन ने दावा किया कि रेडिएशन की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने कहा कि रूसी सेना नजदीक के शहर स्लावुटिक को छोड़ने की भी तैयारी कर रही है, जहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं।
अन्य न्यूज़















