US Senate ने गीता राव गुप्ता की नियुक्ति पर मुहर लगाई

Geeta Rao Gupta
प्रतिरूप फोटो
AIR

मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह अमेरिकी विदेश नीति के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के गुप्ता के प्रयासों से काफी प्रभावित है। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी सीनेट में हुए मतदान में 51-47 मतों से गुप्ता के नाम की पुष्टि की गई

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी गीता राव गुप्ता को विदेश मंत्रालय में महिलाओं से संबंधित वैश्विक मुद्दों के लिए ‘एंबेसडर एट लार्ज’ नियुक्त करने पर मुहर लगा दी है। मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह अमेरिकी विदेश नीति के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के गुप्ता के प्रयासों से काफी प्रभावित है। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी सीनेट में हुए मतदान में 51-47 मतों से गुप्ता के नाम की पुष्टि की गई।

इसे भी पढ़ें: क्या देश में हो रही मार्शल लॉ लगाने की तैयारी? सेना में फूट की खबरों पर आया पाकिस्तानी आर्मी का बयान

गुप्ता के अनुसार, दुनिया भर में ऐसी कई असमानताएं और तिरस्कार हैं, जिन्हें महिलाएं झेल रही हैं और ये उन्हें अर्थव्यवस्था में पूरी तरह भागीदार बनने से रोकती हैं। उन्होंने पिछले साल कहा था, वे अपनी सुरक्षा से संबंधित खतरों का सामना कर रही हैं। उन्हें रोजाना हिंसा का डर भी सताता है, और इससे वे अस्थिर होती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़