वृषभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति, चमकेंगी इन राशियों की किस्मत

Conjunction of Venus and Sun
Common Creatives

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। सभी ग्रह एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में प्रवेश करते हैं तो युति बनती है। ऐसी ही युति शुक्र और राशि की बन रही है। शुक्र और सूर्य की युति से इन राशियों को होगा फायदा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर का विशेष महत्व होता है। एक निश्चित अंतराल पर सभी ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, इसे राशि परिवर्तन कहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में प्रवेश करते हैं तो युति बनती है। कुछ ऐसी ही युति सूर्य और शुक्र ग्रह की बनी हुई है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र-सूर्य युति का विशेष महत्व होता है। सूर्य सभी नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, ऊंचा पद और नेतृत्व का कारक ग्रह है, वहीं शुक्र धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह है। बता दें कि 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके है। वहीं 19 मई को शुक्र भी अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह से वृषभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

वृषभ राशि

सूर्य-शुक्र की युति से वृषभ राशि के जातकों कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और करियर में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। नौकरी के तलाश करने वाले जातकों को नई नौकरी मिल सकती है।इसके साथ ही धन लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग अच्छा फल देंगे। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। करियर में आपको अच्छा लाभ और मान-सम्मान देखने को मिलेगा। व्यापार में नई-नई योजनाएं के साथ बढ़ेंगे। इस शुक्रादित्य योग के प्रभाव से आपकी सभी तरह मनोकामनाएं पूरी होगी। आमदनी बढ़ेंगी और धन लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की युति से बना शुक्रादित्य योग बहुत ही फायदेमंद होगा। इस योग से आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। सुखों की प्राप्ति होगी। अधूरे कार्यो में गति आएगी और जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़