Dev Deepawali पर Kashi के 84 घाटों पर दीपदान की परंपरा, 24 नवंबर को मनेगा पर्व

dev diwali
AI-Generated

कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली देव दीपावली देवताओं के धरती पर आगमन और त्रिपुरासुर पर विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर काशी के घाटों समेत घरों में दीपदान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन घर में कम से कम पांच दीये अवश्य जलाने चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देशभर में देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। दीवाली के ठीक 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिंमा के दिन स्वर्ग से देवता धरती लोक पर आते हैं।

इस बार देव दीपावली 24 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। कहते है कि देव दीवाली देवताओं के लिए होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवता स्वर्ग से सीधे धरती लोक पर आते हैं और दीये जलाते हैं। क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन देवताओं ने त्रिपुरासुर नाम के रक्षत को हराया था और इस खुशी में देवताओं ने काशी में दीय जलाए थे।

माना जाता है कि इस दिन हर किसी को अपने घर में दीये जलाने चाहिए। ऐसा करने के पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व दोनों हैं।

देव दीवाली पर दीपक जलाने का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीये जलाना या दीपदान करना अच्छाई, ज्ञान, प्रकाश     और सकारात्मक ऊर्जा से संबंधित है। खासतौर पर इस दिन सभी को अपने घर पर रात के समय कम से कम 5 दीये तो जरुर जलाएं। इन दीयों को सबसे पहले मुख्य द्वार के दोनों ओर सरसों के तेल का दीया प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से घर पर कोई भी बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को नहीं मिलता है।

वहीं, दो घी के दीये तुलसी जी के पास और पूजा घर में जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और बरकत बनीं रहती है। फिर पांचवां दीया वहां रखें, जहां घर में पानी रखा जाता है। वहीं, आप घर के नजदीक पीपल के पेड़ के पास भी एक दीया रख सकते हैं। इन सभी दीयों को शाम को जलाना चाहिए।

देव दीवाली पर काशी के 84 घाटों से जुड़ी मान्यता

धार्मिक मान्यता के अनुसार, काशी के 84 घाट 84 लाख योनियों के प्रतीक हैं। गंगा के किनारे करीब 7 किलोमीटर के दायरे में फैले काशी के ये घाट धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से काफी खास माने जाते हैं। असल में प्राचीन भारत में काशी का नाम आनंदवन था, फिर इसका नाम काशी और अब बनारस पड़ गया।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, वाराणसी का संबंध वरुणा और असि नदियों के बीच बसे क्षेत्र से बताया जाता है। इसके अलावा यहां बहने वाली गंगा उत्तरवाहिनी हैं। मतलब इस दिशा में गंगा की धारा उत्तर दिशा में बहती हैं।

काशी के उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर बसे काशी में देव दीवाली का उत्सव देवताओं के आगमन और उनके स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घाटों पर दीपदान करने परंपरा सादियों से चली आ रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़