दिवाली पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

diwali

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन हर राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार पूजा और खरीददारी करना चाहिए। माना जाता है कि दिवाली पर राशि के अनुसार के मां लक्ष्मी का पूजन करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों धन की वर्षा करती हैं।

दिवाली महापर्व में अब कुछ ही दिन बाकी है। इस वर्ष 04 नवंबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन माँ लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन हर राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार पूजा और खरीददारी करना चाहिए। माना जाता है कि दिवाली पर राशि के अनुसार के मां लक्ष्मी का पूजन करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों धन की वर्षा करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको राशि के अनुसार दिवाली के दिन कैसे पूजा करनी चाहिए-

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

मेष

मेष राशि के जातकों को दिवाली पर माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को दिवाली के दिन 'ओम महालक्ष्म्यै नमः' का यथासंभव जाप करना चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करेंगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए दिवाली पर चांदी, सोना या हीरे के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। 

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी।  

कर्क

कर्क राशि के जातकों को दिवाली के दिन लक्ष्मी जी को कमल या कोई अन्य लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा चांदी के बर्तन खरीदने से आपको धनलाभ होगा। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इस मूर्ति को पूजा स्थल पर स्थापित करके पूजा करें। ऐसा करने से आप घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

कन्या

कन्या राशि के जातकों को दिवाली के दिन कांसे से बनी चीज़ें खरीदनी चाहिए। इस राशि के जातक अगर दिवाली के दिन अपना नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। 

तुला 

दिवाली के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन करना तुला राशि वालों के लिए शुभकारी होता है। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं। इसके साथ ही माँ लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर सोना-चाँदी नहीं बल्कि कम पैसों में खरीदें ये चीज़ें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को दिवाली पर कमल के फूल पर विराजमान माता लक्ष्मी की तस्वीर खरीदनी चाहिए। इसके अलावा वृश्चिक राशि वालों को सफेद या पीले रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।  ऐसा करने पर से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष फल प्राप्त होंगे।    

धनु 

धनु राशि के जातकों को दिवाली की पूजा के दौरान माँ लक्ष्मी को इत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आपको आर्थिक लाभ भी होगा। 

मकर

मकर राशि के जातकों को दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घी का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन चांदी के बर्तन, वाहन या सजावट का सामान खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी के चित्र के साथ अंकित चांदी का सिक्का खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा। इसके साथ ही चाँदी के आभूषण खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन

मीन राशि के जातकों को दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और आपके सारे कष्ट दूर होंगे।

- प्रिया मिश्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़