शीघ्र विवाह के लिए 25 नवंबर से रखें मां कात्यायनी व्रत, यह है पूरी पूजा विधि

Maa Katyayani Vrat
AI Image

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह की बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। द्वापर युग में गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए मार्गशीर्ष में यह व्रत रखा था। शीघ्र विवाह की कामना से साधक नवरात्रि के छठे दिन या मार्गशीर्ष मास में विधि-विधान से उपासना कर सकते हैं।

क्या आपके शीघ्र विवाह में बाधाएं आ रही है? काफी कुछ उपाय किए हैं, लेकिन फिर भी हल नहीं हो रहा है। मां दुर्गा के नौ स्वरुपों में छठा छठा स्वरूप मां कात्यायनी का है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा-आराधना करने से विवाह में चल रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनचाह जीवनसाथी पाने की मनोकामना पूर्ण होती है।

इसी कारण से विवाह योग्य लड़कियां अच्छा वर और शीघ्र विवाह की कामना के लिए मां कात्यायनी का व्रत रखती हैं।  

आपको बताते चलें कि, इस व्रत का संबंध द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को पति रुप में पाने के लिए ब्रज को गोपियों द्वारा की गई पूजा से संबंधित है। आइए आपको मां कात्यायनी के व्रत का महत्व, व्रत रखने की सही तिथि, कथा और पूजा विधि के बारे में बताते हैं।

कब से शुरू हो रहे हैं मां कात्यायनी के व्रत?

इस साल 2026 में मार्गशीर्ष महीने का आरंभ 25 नवंबर, बुधवार से हो रहा है। यह महीना मां कात्यायनी की आराधना के लिए काफी विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति के रुप में पाने के लिए पूरे मार्गशीर्ष महीने में मां कात्यायनी का व्रत किया था। बता दें कि, यह व्रत मार्गशीर्ष मास भर किया जाता है और इस व्रत का समापन इस साल 24 दिसंबर 2026 के आसपास होता है।

मां कात्यायनी का व्रत क्यों खास माना जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां कात्यानी को शक्ति, साहस और मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी माना जाता है। विवाह संबंधित इच्छाओं के लिए पूजा विशेष रुप से फलदाई मानी जाती है। माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा से विवाह में हो रही देरी और रुकावटें दूर होती है। अविवाहित लड़कियां मनचाह वर पाने और शीघ्र विवाह के लिए यह व्रत रख सकती हैं।

गोपियों और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है पौराणिक कथा

मां कात्यायनी के व्रत का संबंध श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित एक प्रसिद्ध कथा है। मान्यता है कि द्वापर युग में वृंदावन की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रुप में पाने की इच्छा से मार्गशीर्ष महीने में मां कात्यायनी का व्रत किया था।

इस महीने में गोपियां प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर यमुना नदीं में स्नान करती थीं। फिर वे नदी के किनारे रेत से मां कात्यायनी की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करती थीं। वे सभी माता से प्रार्थना करती थीं कि नंद बाबा के पुत्र श्रीकृष्ण उन्हें पति के रुप में प्राप्त हों।

गोपियों की इसी भक्ति और श्रद्धा के कारण मां कात्यायनी का व्रत मनचाह जीवनसाथी पाने की कामना से जुड़ा है।

मां कात्यायनी का व्रत कैसे रखा जाता है?

यह व्रत नवरात्रि के छठे दिन और मार्गशीर्ष महीने में कर सकते हैं। वहीं, साधक अपने श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार व्रत रख सकते हैं।

मां कात्यायनी की पूजा विधि

- सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कर लें और साफ पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें।

- पूजा स्थान की सफाई करके मां कात्यायनी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

- माता को पीले फूल, अक्षत, कुमकुम, हल्दी और फल अर्पित करें।

- घी का दीपक जलाकर मां की विधि-विधान से पूजा करें।

- मां कात्यायनी के मंत्र का जाप करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

- आखिर में माता की आरती करें और मनचाह जीवनसाथी मिलने की प्रार्थना करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़